सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का हार्ट, भक्त की यह मन्नत हुई थी पूरी?

Ashish Bhardwaj | May 21, 2026, 13:21 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने चांदी का हार्ट चढ़ाया है। भक्त बालमुकुंद तिवारी ने हार्ट के सफल ऑपरेशन के लिए मन्नत मांगी थी।

News In Short

  • राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में भक्त ने चांदी का हार्ट चढ़ाया।
  • बालमुकुंद तिवारी को दो साल पहले हार्ट अटैक हुया था।
  • ऑपरेशन सफल होने पर परिवार ने भगवान को मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा दिया।
  • मंदिर के मासिक भण्डार में अब तक 25 करोड़ रुपए से अधिक की दानराशि गिनी जा चुकी है।
  • पूरा परिवार बैंड-बाजों और नाच-गाने के साथ मंदिर पहुंचा और अपनी मन्नत पूरी की।

News In Detail

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था एक अलग तस्वीर सामने आई है। वैसे तो मंदिर में अक्सर चढ़ावे की चर्चा होती है, लेकिन इस बार कुछ अनोखा चढ़ावा आया है। भक्त बालमुकुंद तिवारी के परिवार ने पहली बार चांदी का हार्ट भेंट किये है।



चांदी का हार्ट भेंट करने की कहानी

दो साल पहले बालमुकुंद तिवारी को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। गंभीर हालत में उन्हें पहले उदयपुर और फिर अहमदाबाद ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट बाईपास सर्जरी की सलाह दी। ऑपरेशन से पहले परिवार ने भगवान से मन्नत मांगी कि यदि वह सुरक्षित घर लौट आए, तो वे भगवान को चांदी का हार्ट चढ़ाएंगे।



मन्नत पूरी होने पर उत्सव

बालमुकुंद के परिवार का कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से ऑपरेशन सफल रहा। बालमुकुंद तिवारी स्वस्थ होकर लौटे। इसके बाद पूरा परिवार, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ, बैंड-बाजों और नाच-गाने के साथ मंदिर पहुंचे और अपनी मन्नत पूरी की।





0m6k4u4c_sanwaliya-seth-mandir-chittorgarh-rajasthan_625x300_20_May_26


मंदिर में चढ़ावे की गिनती

मंदिर के मासिक भण्डार में चढ़ावे की गिनती चल रही है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर खोले भण्डार में अब तक 25 करोड़ से अधिक की राशि गिनी जा चुकी है। चार चरणों में गिनती का विवरण इस प्रकार है:



पहले चरण: ₹11 करोड़ 30 लाख



दूसरे चरण: ₹5 करोड़ 77 लाख 50 हजार



तीसरे चरण: ₹6 करोड़ 46 लाख



चौथे चरण: ₹1 करोड़ 62 लाख 60 हजार 100



बाकी दानराशि की गिनती 21 मई को पूरी होगी।



दानराशि की विविधता

दानपेटी, भेंटकक्ष, कार्यालय, ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से मिलने वाले चढ़ावे की गणना अभी बाकी है। पिछली बार खोले भण्डार से 42 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड चढ़ावा आया था, जिसमें सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी शामिल थी।



FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी का हार्ट चढ़ाने की परंपरा क्या है?



सांवलिया सेठ मंदिर में यह पहली बार हुआ है कि किसी भक्त ने भगवान को चांदी का हार्ट भेंट किया। यह मन्नत और आस्था का प्रतीक है।



2. बालमुकुंद तिवारी ने चांदी का हार्ट क्यों चढ़ाया?



बालमुकुंद तिवारी को दो साल पहले हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था। ऑपरेशन सफल होने पर परिवार ने भगवान को चांदी का हार्ट चढ़ाकर अपनी मन्नत पूरी की।



3. मंदिर में दानराशि की गिनती कैसे होती है?



मासिक भण्डार खोलकर नोटों को बोर में भरकर गिनती की जाती है। चार चरणों में अब तक ₹25 करोड़ से अधिक की राशि गिनी जा चुकी है।



ये भी पढे़:-

रोहित गोदारा सहित 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करेगी पुलिस, विदेश मंत्रालय को भेजी सूची



पेट्रोल-डीजल की अघोषित राशनिंग पर हाई कोर्ट ने केंद्र और तेल कंपनियों से मांगा जवाब



राजस्थान में चीता प्रोजेक्ट को लेकर सुगबुगाहट, NTCA की टीम ने शुरू किया जंगल का सर्वे



मेवात में लगी सेल, पर कस्टमर निकली पुलिस, 4 करोड़ के लैपटाॅप के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार



Tags:
  • राजस्थान
  • चित्तौड़गढ़ का सांवलिया सेठ मंदिर
  • श्रीसांवलिया सेठ मंदिर
  • चांदी का हार्ट