सियाचिन में हुआ राजस्थान का जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Ashish Bhardwaj | Jun 03, 2026, 16:23 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के नागौर के जायल क्षेत्र के सैनिक कैलाश कुमार चोयल ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस। उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव रामपुरा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

News In Short

  • नागौर के जायल क्षेत्र के सैनिक कैलाश कुमार चोयल का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन।
  • वे भारतीय सेना की 8 ग्रेनेडियर बटालियन में सिपाही थे।
  • उनकी प्रमुख तैनाती सियाचिन ग्लेशियर, लेह-लद्दाख में थी।
  • पार्थिव शरीर बुधवार को गुड़गांव से रामपुरा गांव लाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
  • उनका निधन पूरे गांव में शोक की लहर और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

News In Detail

राजस्थान में नागौर जिले के जायल क्षेत्रसे दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत दुगोली के राजस्व गांव रामपुरा निवासी शहीद कैलाश कुमार चोयल मंगलवार 3 जून को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गए।



कैलाश कुमार भारतीय सेना (Indian Army) की 8 ग्रेनेडियर बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती देश की सबसे कठिन सैन्य चौकियों में से एक सियाचिन ग्लेशियर, लेह-लद्दाख क्षेत्र में थी।



दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य स्थिति

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की लगातार निगरानी और बेहतर इलाज के प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



पार्थिव देह की यात्रा और अंतिम संस्कार

उपखंड अधिकारी रजत के अनुसार, शहीद कैलाश कुमार चोयल का पार्थिव शरीर बुधवार को शाम लगभग 5 बजे गुड़गांव से नागौर जिले के जायल पहुंचेगा।



इसके बाद तिरंगा रैली के साथ पार्थिव शरीर को पैतृक गांव रामपुरा ले जाया जाएगा। गांव पहुंचने पर लोगों को अंतिम दर्शन करवाए जाएंगे, और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



कौन थे कैलाश कुमार चोयल

कैलाश कुमार साल 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। सेना में भर्ती होकर उन्होंने देश सेवा का सपना पूरा किया और निष्ठा, समर्पण और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।



साल 2017 में उनका विवाह निकटवर्ती सिलनवाद गांव की जेता देवी से हुआ था। उनके पिता जेठाराम का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। परिवार में उनकी माता इंद्रा देवी, पत्नी जेता देवी, बड़े भाई रामेश्वर लाल और बहन यशोदा हैं।



गांव में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम हो गई। वे अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।



FAQ

  1. सैनिक कैलाश कुमार चोयल (Kailash Kumar Choyal) की तैनाती कहां थी?
    कैलाश कुमार चोयल भारतीय सेना (Indian Army) की 8 ग्रेनेडियर बटालियन (8 Grenadiers Battalion) में सिपाही (Soldier) के पद पर तैनात थे। उनकी प्रमुख तैनाती सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier), लेह-लद्दाख (Leh-Ladakh) क्षेत्र में थी।
  2. कैलाश कुमार चोयल (Kailash Kumar Choyal) सेना में कब भर्ती हुए थे और उनका व्यक्तित्व कैसा था?
    वे साल 2018 में भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती हुए थे। वे अनुशासित (Disciplined), मिलनसार (Friendly) और युवाओं के लिए प्रेरणा (Inspiration) का स्रोत थे।

ये खबर भी पढे़:-

बॉर्डर से ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क, आतंकी संगठनों की भूमिका आई सामने



1 जुलाई से बंद हाे जाएगा सरिस्का, आखिरी दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ी



पंचायत चुनाव को लेकर आयोग एक्टिव, आरक्षण आंकड़ों की फिर मांग



सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त का अनोखा चढ़ावा, जिसे देख सब हो गए हैरान



Tags:
  • भारतीय सेना
  • शहीद
  • आर्मी
  • नागौर
  • शहीद कैलाश कुमार चोयल