सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त का अनोखा चढ़ावा, जिसे देख सब हो गए हैरान

Ashish Bhardwaj | Jun 03, 2026, 13:56 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-03T135542.971
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सांव​लिया सेठ के दरबार में भक्तों की अनूठी आस्था देखने को मिली हैं। एक भक्त ने अपनी आस्था के अनुसार मंदिर में अलग-अलग और अनोखे उपहार मंदिर में भेंट करते हैं।

News In Short

  • चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त ने चांदी की हथकड़ी भेंट की।
  • भक्त ने यह मन्नत पूरी होने पर भगवान को संकट से बचने के लिए अर्पित की।
  • मंदिर में पहले भी चांदी का पेट्रोल पंप, जेसीबी और वजनी दिल जैसी अनोखी भेंटें दी गई हैं।
  • यह घटना भक्तों की गहरी आस्था और मंदिर की प्रसिद्धि को दर्शाती है।

News In Detail

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मंगलवार 3 जून को आस्था और विश्वास का अनोखा रूप देखने को मिला। जिसे देख वहां मौजूद सभी भक्तों और मंदिर पदाधिकारियों को दंग रह गए। एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान को सोने-चांदी के पारंपरिक आभूषण की जगह चांदी की हथकड़ी भेंट की।

क्या था पूरा मामला

मंदिर प्रशासन के अनुसार सांवलिया जी मंदिर में मंगलवार 3 जून को एक श्रद्धालु पहुंचा। उस श्रद्धालु ने करीब 50 ग्राम चांदी से निर्मित एक हथकड़ी भगवान को अर्पित की। इस अजीबोगरीब उपहार को देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। पूछताछ में भक्त ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वह किसी कानूनी मामले में फंस गया था और उसके जेल जाने की पूरी आशंका थी। संकट की इस घड़ी में उसने सांवरिया सेठ से मन्नत मांगी कि यदि वह इस मुसीबत से बच गया, तो भगवान को हथकड़ी चढ़ाएगा।

मंदिर में मिली अजीबोगरीब भेंटों का इतिहास

सांवलिया सेठ मंदिर अपने चमत्कारों और भक्तों के अद्भुत चढ़ावे के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। एक भक्त ने प्रतीक स्वरूप चांदी का पेट्रोल पंप अर्पित किया। तो एक अन्य भक्त ने भगवान को चांदी की जेसीबी भेंट की। इसी तरह एक भक्त ने अपनी सफल हृदय सर्जरी के लिए एक भक्त ने वजनी चांदी का दिल अर्पित किया। कुछ भक्तों ने तो चांदी की पिस्तौल और गोलियां तक अर्पित की हैं।

सांवलिया सेठ मंदिर की धार्मिक महत्ता

मंदिर स्थानीय लोगों के बीच अत्यधिक श्रद्धा का केंद्र है। भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर भगवान को उपहार स्वरूप कीमती वस्तुएं अर्पित करते हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी अनोखी भेंटें भक्तों की आस्था और विश्वास की गहराई को दर्शाती हैं।

FAQ

  1. सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों द्वारा क्या अनोखी भेंट की गई है?
    भक्तों ने चांदी की हथकड़ी (Silver Handcuff), चांदी का पेट्रोल पंप, जेसीबी (JCB), वजनी चांदी का दिल और पिस्तौल जैसी अनोखी भेंटें अर्पित की हैं।
  2. सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी की हथकड़ी अर्पित करने का कारण क्या था?
    भक्त किसी कानूनी मामले में फंसने की आशंका में भगवान से मन्नत मांगे थे। संकट से बचने के बाद उन्होंने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए चांदी की हथकड़ी अर्पित की।
  3. सांवलिया सेठ मंदिर की विशेष धार्मिक महत्ता क्या है?
    मंदिर भक्तों की आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर कीमती और प्रतीकात्मक वस्तुएं अर्पित करते हैं।

ये खबर भी पढे़:-

चंबल का बजरी माफिया सुप्रीम कोर्ट के राडार पर, बेबस सरकार और प्रशासनिक मिलीभगत का पूरा सच

थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गाड़ी में मिले बीयर केन और बोतलें

मध्यप्रदेश से राजस्थान तक चीते की लंबी दौड़, भरतपुर के जंगल में बनाया ठिकाना

जांच के घेरे में मेवाड़ यूनिवर्सिटी, सरकार ने लगाई नए एडमिशन पर रोक

Tags:
  • राजस्थान
  • मन्नत
  • चित्तौड़गढ़
  • श्रीसांवलिया सेठ मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा