जांच के घेरे में मेवाड़ यूनिवर्सिटी, सरकार ने लगाई नए एडमिशन पर रोक
Jageshwar prasad | Jun 03, 2026, 11:03 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री और प्रशासनिक गड़बड़ियों की जांच के बीच नए एडमिशन पर रोक लगा दी है। जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।
News In Short
- राजस्थान सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नए एडमिशन पर लगाई रोक।
- मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ फर्जी डिग्री और विभिन्न गड़बड़ियों के हैं आरोप।
- उदयपुर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने अनियमितताओं का किया खुलासा।
- एसओजी ने यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसिडेंट, पूर्व डीन सहित कई अधिकारियों को किया था गिरफ्तार।
- यूनिवर्सिटी चेयरमैन ने फैसले को न्यायोचित न मानते हुए हाई कोर्ट जाने की बात कही।
News In Detail
सरकार का मत है कि स्थिति स्पष्ट होने तक नए एडमिशन देना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। इधर, यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक गदिया ने इस प्रशासनिक कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसके खिलाफ शीघ्र ही राजस्थानहाई कोर्ट की शरण लेने की बात कही है है।
फर्जी डिग्री और गड़बड़ियों की शिकायतों से शुरू हुआ मामला
विशेष समिति ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया।
जांच रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया गया
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना पक्ष सरकार को भेज दिया, लेकिन विभाग अभी उसकी जांच कर रहा है। सरकार का मानना है कि मामला केवल प्रशासनिक गड़बड़ी तक सीमित नहीं है और विभिन्न स्तरों पर इसकी जांच अभी भी जारी है।
एसओजी जांच और गिरफ्तारियों से बढ़ी परेशानी
यूनिवर्सिटी चेयरमैन अशोक गदिया ने दावा किया कि एसओजी ने फर्जी डिग्री का एक भी मामला यूनिवर्सिटी के खिलाफ दर्ज नहीं किया है। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी ने व्यक्तिगत स्तर पर कोई गलत काम किया है तो वह उसका निजी कृत्य है, संस्थान का उससे कोई संबंध नहीं है।
नर्सिंग छात्रों के आंदोलन से पहले भी विवादों में रही यूनिवर्सिटी
इस मुद्दे को लेकर छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं और कई छात्रों को निलंबित किया गया था।
सरकार ने नए एडमिशन पर लगाई रोक
चेयरमैन ने फैसले पर जताई आपत्ति
उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों में अभी तक किसी को भी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। ऐसे में अंतिम जांच रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
FAQ
- राजस्थान सरकार ने चित्तौड़गढ़ की किस यूनिवर्सिटी के नए एडमिशन पर रोक लगाई है?
सरकार ने गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी के नए एडमिशन पर पूर्ण विधिक रोक लगाई है। - उच्च शिक्षा विभाग ने किस अधिनियम और धारा के तहत मेवाड़ यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है?
उच्च शिक्षा विभाग ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़ अधिनियम-2009 की धारा 44(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें:-
हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस, 7 दिन में माफी मांगने की मांग
25 हजार सफाईकर्मियों की होगी भर्ती, 5 साल करनी होगी संविदा पर नौकरी
ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari