मध्यप्रदेश से राजस्थान तक चीते की लंबी दौड़, भरतपुर के जंगल में बनाया ठिकाना

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-03T113544.575
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-3 लगभग 194 किलोमीटर की दूरी तय कर भरतपुर के बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य पहुंच गया है। चीते ने यहां एक बछड़े का शिकार किया। वन विभाग उसकी GPS कॉलर के जरिए निगरानी कर रहा है।

News In Short

  • कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-3 194 किमी दूर भरतपुर के बंध बारैठा अभयारण्य पहुंचा।
  • यह चीता अफ्रीका से लाए गए आशा और ओबान की संतान है, जिसका जन्म कूनो में हुआ था।
  • चीते ने बंध बारैठा अभयारण्य में एक बछड़े का शिकार किया, वह वातावरण में पूरी तरह सहज है।
  • चीते के गले में लगी GPS कॉलर से वन विभाग उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।
  • भरतपुर के जंगल में प्रचुर मात्रा में शिकार और पानी होने के कारण चीता यहां ठहरा हुआ है।

News In Detail

वन्यजीव संरक्षण और कूनो चीता प्रोजेक्ट के लिहाज से एक अच्छा घटनाक्रम सामने आया है। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला एक युवा चीता KP-3 लगभग 194 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर राजस्थान में भरतपुर के बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य में अपना नया ठिकाना बना चुका है।

वन विभाग के अनुसार, यह चीता कूनो में जन्मा है और इसके माता-पिता वर्ष 2022 में अफ्रीका से भारत लाए गए प्रसिद्ध चीते आशा और ओबान हैं। वर्तमान में यह चीता भरतपुर के जंगलों में पूरी तरह सहज है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में खुद को ढाल चुका है।

चीते ने बछड़े का किया शिकार

भरतपुर के डीएफओ चेतन कुमार ने बताया कि चीता KP-3 लगभग एक सप्ताह से बंध बारैठा क्षेत्र में मौजूद है। वह यहां के वातावरण में पूरी तरह सहज दिखाई दे रहा है। चीते ने एक बछड़े का भी शिकार किया था। यह उसके स्वस्थ होने और सक्रिय शिकार क्षमता का संकेत है।

डीएफओ ने बताया कि चीते के गले में कॉलर आईडी है, जिसमें जीपीएस लगा है। उसके जरिए कूनो प्रशासन ने हमें बताया कि चीता बंध बारैठा में आया हुआ है। हमारी टीमें चीते की हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

बंध बरैठा का वातावरण चीते के लिए अनुकूल

डीएफओ चेतन कुमार के अनुसार बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य का प्राकृतिक वातावरण किसी भी मांसाहारी वन्यजीव के लिए अनुकूल माना जाता है। लगभग 36 हजार हेक्टेयर में फैले इस संरक्षित क्षेत्र में घने जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां, प्राकृतिक तालाब और बांध मौजूद हैं।

यहां स्थित बंध बारैठा बांध और दर बराहना झरना पूरे क्षेत्र को सालभर पानी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा जंगल में जंगली सूअर, नीलगाय, हिरण और अन्य वन्यजीव पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं, जो चीते के लिए अच्छा शिकार है। भोजन, पानी और सुरक्षित आवास के कारण ही KP-3 फिलहाल यहां ठहरा हुआ है।

टमकौली क्षेत्र में पानी पीते हुए दिखाई दिया

डीएफओ चेतन कुमार का कहना है कि कूनो से निकलकर राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने वाला यह चीता अब वन विभाग की निगरानी में है। हाल ही में KP-3 को अभयारण्य के टमकौली क्षेत्र में पानी पीते हुए देखा गया, जिसके बाद उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

फॉरेस्ट गार्ड भरत सिंह ने बताया कि 26 मई को पहली बार बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य में KP-3 की लोकेशन ट्रेस हुई थी। इसके बाद से लगातार उसकी निगरानी की जा रही है।

करौली के जंगलों में भी विचरण

हालांकि चीता कभी-कभी करौली वन क्षेत्र की दिशा में भी बढ़ जाता है, लेकिन अब तक उसका मुख्य ठिकाना बंध बारैठा ही बना हुआ है। करौली और बंध बारैठा के जंगल आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए उसका दोनों क्षेत्रों में आना-जाना स्वाभाविक माना जा रहा है।

वन विभाग के अनुसार चीते को फिलहाल ऐसा कोई बड़ा प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला है जो उसके लिए गंभीर खतरा बन सके। हालांकि अभयारण्य में करीब 10 से 12 तेंदुए मौजूद हैं। तेंदुआ चीते की तुलना में ज्यादा ताकतवर और आक्रामक होता है, ऐसे में अगर दोनों का आमना-सामना होता है तो चीते को खतरा पैदा हो सकता है।

चीतों की वर्तमान स्थिति

f3200f4c-e08b-4569-be2e-d2d65404931c
f3200f4c-e08b-4569-be2e-d2d65404931c

चीता सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय जीव

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि चीता सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय जीव माना जाता है। यह सामान्य रूप से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि इसकी अधिकतम गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है, हालांकि कई बार यह रफ्तार 150 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है।

ऐसे में कूनो से बंध बारैठा तक लगभग 194 किलोमीटर की दूरी तय करने में चीते को बहुत अधिक समय नहीं लगा होगा। वन विभाग की टीमें लगातार चीते पर नजर रखे हुए हैं ताकि उसकी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

FAQ

  1. भारत का प्रोजेक्ट चीता क्या है?
    प्रोजेक्ट चीता भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य 70 से अधिक वर्षों पहले देश से विलुप्त हो चुके चीतों को भारतीय जंगलों में फिर से बसाना है। यह दुनिया का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें किसी बड़े मांसाहारी जीव को एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप लाकर जंगलों में छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें:-

जांच के घेरे में मेवाड़ यूनिवर्सिटी, सरकार ने लगाई नए एडमिशन पर रोक

अवैध हुक्का बार चला रहा था ASI, पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड

हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस, 7 दिन में माफी मांगने की मांग

खाता विभाजन के नाम पर एक लाख की मांग, 50 हजार लेते पटवारी गिरफ्तार



Tags:
  • कूनो नेशनल पार्क
  • वन विभाग
  • भरतपुर
  • चीता
  • बंध बारैठा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर