फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव

Mukesh Sharma | Apr 29, 2026, 19:53 IST
Photograph: (the sootr)
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही हार—जीत को लेकर अनुमानों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे। लेकिन, अभी फलोदी सट्टा बाजार के भावों की मानें तो बंगाल में इस बार भाजपा का भाग्य उदय हो सकता है।

News In Short

  • फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव में कांटे की टक्कर।
  • बुधवार शाम छह बजे के भावों में भाजपा बढ़त की स्थिति में।
  • सट्टा बाजार में यही भाव कायम रहे तो भाजपा का भाग्य उदय संभव।
  • सट्टा बाजार में अभी पल-पल बदल रहे भाव, कल तक हो सकती है स्थिति स्पष्ट।
  • सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर माना जाता है फलोदी सट्टा बाजार।

News In Detail

Jaipur: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम व दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होते ही सट्टा बाजार की सरगर्मी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। देशभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार इस बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का दावा कर रहा है।



बाजार से निकलकर आ रहे ताज़ा रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। यहां एक तरफ ममता बनर्जी का जादू अपनी पारंपरिक सीट पर बरकरार दिख रहा है। वहीं, दूसरी ओर राज्य की सत्ता को लेकर सट्टा बाजार के भाव पल-पल बदल रहे हैं।



भवानीपुर ममता की राह आसान

सट्टा बाजार के अनुसार कोलकाता की हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत पक्की मानी जा रही है। ममता दीदी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।बाजार में इस सीट को लेकर कोई संशय नहीं है और ममता बनर्जी को लेकर दांव एकतरफा लगे हुए हैं।



सीटों का गणित, बहुमत के करीब भाजपा?

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए 148 का जादुई आंकड़ा चाहिए। सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच मुकाबला बेहद करीबी है।



शाम 6 बजे तक के भाव



भाजपा: 149 से 152 सीट



टीएमसी: 139 से 142 सीट



सट्टा बाजार की मानें तो बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की प्रबल संभावना दिख रही है। हालांकि, बहुमत के लिए जादुई आंकड़े (148) के आसपास ही दोनों पार्टियां झूल रही हैं।



सट्टा बाजार के भाव

बाजार में रिस्क फैक्टर इतना ज्यादा है कि भावों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है:



भाजपा सरकार: 70 से 80 पैसे का भाव



टीएमसी की सरकार: 1.15 से 1.20 रुपए का भाव



बाजार के सूत्रों के अनुसार जैसे-जैसे अलग-अलग चरणों के वोटिंग पैटर्न और मतदाताओं के फीडबैक मिल रहे हैं बाजार बहुत रिस्की हो गया है। असली तस्वीर गुरुवार शाम तक साफ होगी जब दूसरे दौर की वोटिंग व कुल वोटिंग प्रतिशत के समीकरण पूरी तरह सामने आएंगे।



फिलहाल दिल्ली से लेकर फलोदी तक के सट्टा बाजार में दीदी बनाम मोदी की जंग ने सटोरियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सबकी नजरें अब चुनाव के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन बाजार के ये रुझान बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं।



ये भी पढे़:-

रामबाग पैलेस होटल से लेकर डब्ल्यूटीपी मॉल तक, कचरा प्रबंधन में हो रहे फेल, एनजीटी ने बिठाई जांच



जवाई लेपर्ड सफारी में अब नहीं बनेंगे नए होटल-रिसोर्ट, हाईकोर्ट ने निर्माण और माइनिंग पर लगाई रोक



आसाराम को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई



मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री कांड में पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार, एसओजी ने जयपुर से पकड़ा



Tags:
  • ममता बनर्जी
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • टीएमसी
  • तृणमूल कांग्रेस
  • सुवेंदु अधिकारी
  • भाजपा सरकार
  • पश्चिम बंगाल चुनाव