रामबाग पैलेस होटल से लेकर डब्ल्यूटीपी मॉल तक, कचरा प्रबंधन में हो रहे फेल, एनजीटी ने बिठाई जांच
Mukesh Sharma | Apr 29, 2026, 17:42 IST
Photograph: (the sootr)
एनजीटी के एक कदम ने जयपुर शहर के 38 दिग्गज संस्थानों की धड़कनें बढ़ा दी है। ये संस्थान कचरा प्रबंधन में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इन संस्थानों का मुआवना कर नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर भारी जुर्माना करने के साथ ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
News In Short
- कचरे के ढेर में फंस गए जयपुर के 5-स्टार होटल, अस्पताल और बड़े मॉल।
- रडार पर एसएमएस अस्पताल, रामबाग पैलेस और डब्ल्यूटीपी के भी नाम।
- दिग्गजों की सूची ने 38 अस्पताल, होटल और बिजनेस संस्थानों के नाम।
- इनके कारण जयपुर शहर में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता।
- NGT की स्पेशल कमेटी करेगी औचक जांच, सीधे मौके पर खोलेगी पोल।
News In Detail
एनजीटी की सक्रियता अब शहर के फाइव स्टार होटलों, नामचीन अस्पतालों और चकाचौंध भरे मॉल्स की कचरा प्रबंधन में लापरवाही भारी पड़ने वाली है। 'स्वच्छ भारत' के दावों के बीच नियमों को ठेंगे पर रखने वाले इन 38 दिग्गजों की घेराबंदी के लिए एनजीटी ने एक स्पेशल स्ट्राइक कमेटी मैदान में उतार दी है। यह कमेटी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम—2026 की पालना पर जवाबदेही तय करेगी। इसके बाद यह संस्थान या तो खुद को सुधारेंगे या फिर भारी जुर्माने और सख्त कार्रवाई का सामना करेंगे।
38 दिग्गज संस्थानों से मांगा जवाब
एनजीटी ने स्नेहा चतुर्वेदी की अपील पर यह अंतरिम आदेश दिए हैं। अपील में कहा गया है कि जयपुर में ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संशोधित नियम एक अप्रैल, 2026 से लागू हो चुके हैं। यह नियम स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी इलाकों में कचरे के वैज्ञानिक और व्यवस्थित निपटान के लिए बनाए हैं। जयपुर में बल्क कचरा पैदा करने वालों के लिए उक्त नियमों की पालना करना जरुरी है, लेकिन नगर निगम इन नियमों की पालना नहीं करवा पा रही हैं।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में यह है नियम
- 20 हजार वर्गमीटर फ्लोर एरिया वाली बिल्डिंग
- प्रतिदिन 40 हजार लीटर पानी की खपत वाले
- प्रतिदिन 100 किलोग्राम सॉलिड वेस्ट कचरा करने वाले
नहीं हो रही नियमों की पालना
इन्हें मिला एनजीटी का नोटिस
अस्पताल:
मणिपाल अस्पताल, जयपुर
संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल
सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS)
ट्रॉमा सेंटर SMS अस्पताल, जयपुर
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल जयपुर
HCG कैंसर अस्पताल, जयपुर
इटरनल मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल
होटल एवं रिसॉर्ट्स
मैरियट होटल
रेडिसन ब्लू
द ललित
हयात रीजेंसी
ITC राजपूताना
रेडिसन सिटी सेंटर
हॉलिडे इन सिटी सेंटर
हिल्टन होटल
नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर
क्लार्क्स आमेर होटल
चोखी ढाणी रिसॉर्ट
फेयरफील्ड बाय मैरियट
फेयरफील्ड बाय मैरियट बनी पार्क
रामाडा होटल
मॉल एवं रिटेल आउटलेट्स:
वेस्टसाइड मॉल वैशाली नगर
वेस्टसाइड मॉल (प्रताप नगर)
वेस्टसाइड मॉल सिग्नेचर एलीट (नारायण सिंह सर्किल)
जूडियो (ZUDIO)(ट्राइटन - झोटवाड़ा रोड)
जूडियो (ZUDIO) (पिंक स्क्वायर मॉल - साकेत कॉलोनी)
डीमार्ट (Dmart) (कृष्ण नगर)
रिलायंस स्मार्ट पॉइंट (मानसरोवर)
रिलायंस स्मार्ट पॉइंट (आम्रपाली सर्किल)
रिलायंस स्मार्ट पॉइंट (राजा पार्क)
अन्य संगठन:
राजस्थान रॉयल्स (हीरानंदानी बिजनेस पार्क, मुंबई)
कमेटी करेगी जांच और करवाएगी नियम पालना
यह कमेटी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संशोधित नियम-2026 के नियमों की पालना होने या नहीं होने की जांच करेगी। पालना करवाने के लिए जरुरी सुधार के कदम उठाएगी। पालना नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई करेगी और 6 सप्ताह में एनजीटी को वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देगी।
एनजीटी ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल ऐजेंसी बनाया है और कमेटी को सभी जरुरी लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
ये भी पढे़:-
जवाई लेपर्ड सफारी में अब नहीं बनेंगे नए होटल-रिसोर्ट, हाईकोर्ट ने निर्माण और माइनिंग पर लगाई रोक
कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां
गुलाबी नगरी का फीका पड़ रहा रंग, क्या जयपुर खो देगा वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari