महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, प्रसूता और सभी नवजात स्वस्थ

Jageshwar prasad | Jul 09, 2026, 17:27 IST
झालावाड़: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटियां-1 बेटा
झालावाड़ के राजकीय जनाना अस्पताल में ज्योति कश्यप ने सिजेरियन से एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया - 3 बेटियां और 1 बेटा। 24 हजार प्रसव में एक बार होती है ऐसी घटना। चारों NICU में, मां स्वस्थ।

समझें क्या है पूरा मामला

  • झालावाड़ में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटियां और 1 बेटा।
  • पति बोले- मैंने तो 1 बेटी की उम्मीद की थी, भगवान ने 3 दे दी और 1 बेटा भी।
  • 7 साल पहले हुई थी शादी, पहले से है 5 साल का बेटा, यह थी दूसरी डिलीवरी।
  • 24 हजार प्रसव में एक बार आता है ऐसा मामला, डॉक्टरों ने बताया दुर्लभ।
  • सभी नवजात NICU में भर्ती, प्रसूता की हालत स्थिर, परिवार में खुशी का माहौल।

झालावाड़ के राजकीय जनाना अस्पताल में बुधवार को एक दुर्लभ और खुशी देने वाली घटना हुई। शहर निवासी ज्योति कश्यप (25) ने दोपहर करीब 12 बजे सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा शामिल हैं।



मां और सभी नवजात फिलहाल सुरक्षित हैं। जन्म के समय कम वजन होने के कारण चारों नवजातों को NICU (Neonatal Intensive Care Unit) यानी नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।



एक की उम्मीद थी, चार मिले

नवजातों के पिता अरुण कश्यप (32) खुद राजकीय जनाना अस्पताल में ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। यह उनके लिए दोहरी खुशी का पल था।



उन्होंने कहा - मैंने तो एक बेटी की ही उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने मुझे 3 बेटियां और 1 बेटा दिया है। जो भी दिया है, उसकी खुशी है।



अरुण और ज्योति की शादी 2019 में हुई थी। इस जोड़े का 5 साल का बेटा हर्ष भी है। यह ज्योति की दूसरी डिलीवरी थी।



ज्योति कश्यप और अरुण कश्यप के इस डिलीवरी से पहले भी एक 5 साल का बेटा हर्ष है।


24 हजार में एक मामला

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि झालावाड़ जनाना अस्पताल में उनके सामने यह पहला ऐसा मामला है। आमतौर पर एक साथ 4 बच्चों का जन्म 24 हजार प्रसव में एक बार होता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रसूता और सभी नवजात फिलहाल स्वस्थ हैं।



चारों नवजात NICU में, मां ठीक

जन्म के समय कम वजन के कारण चारों बच्चों को NICU में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार जारी है। ज्योति की हालत सामान्य और स्थिर है।



परिजनों में उत्सव का माहौल

चार बच्चों के जन्म की खबर फैलते ही परिजनों और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। लोग परिवार को बधाई देने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।



ये भी पढ़ें:-

9.5 नंबर का चश्मा, खराब फेफड़ा, फिर भी पहुंचा IIT दिल्ली, गुंजन और मां की कहानी



लिव-इन पर खाप पंचायत ने लगाया 21 लाख जुर्माना, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार



देशी घी के मालपुए पर अड़े पंच, 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद



जैसलमेर में घड़ियाल का अनोखा नजारा, ग्रामीण डरे, वन विभाग ने बताया सच



Tags:
  • NICU
  • जनाना अस्पताल
  • झालावाड़
  • सिजेरियन ऑपरेशन
  • एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म