संघर्षों से शिखर तक...आईपीएस भोजराम पटेल की प्रेरक कहानी

Anjali Dwivedi | Apr 04, 2026, 14:06 IST
ips bhojram patel
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस भोजराम पटेल की कहानी एक साधारण किसान परिवार से शुरू होकर पुलिस के शीर्ष पदों तक पहुंचने की है। बिना कोचिंग और सीमित संसाधनों के उन्होंने UPSC पास कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। आईए जानते हैं उनके सफर के बारे में...

यह कहानी संघर्ष से सफलता की है। आईपीएस भोजराम पटेल छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के अधिकारी हैं, जिनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उनका जन्म 5 अगस्त 1983 को रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के छोटे से गांव तारापुर में हुआ।



एक बेहद ही साधारण किसान परिवार में जन्मे भोजराम के पिता महेश राम पटेल सिर्फ पांचवीं तक पढ़े थे, जबकि उनकी मां लीलावती निरक्षर थीं। परिवार के पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे किसी तरह घर का खर्च चलता था। ऐसे माहौल में शिक्षा और सरकारी सेवा का कोई इतिहास उनके परिवार का नहीं था। भोजराम पटेल यह जानते थे, फिर भी उन्होंने इसी जमीन से अपने सपनों की नींव रखी।



4933bdcb-da8

अभावों के बीच संघर्ष और संकल्प

बचपन में गरीबी का आलम ऐसा था कि कई बार घर में खाने की कमी हो जाती थी। आमदनी इतनी थी नहीं और खेती से भी ज्यादा आवक नहीं होती थी। इसके बावजूद इन कठिन परिस्थितियों में भी भोजराम ने खुद को टूटने नहीं दिया, बल्कि और मजबूत बनाया।



पिताजी के साथ रहने से वे लोगों की समस्याओं से रुबरु होते थे। उनके पिताजी जब रामायण और महाभारत सुनाते थे तो उन्हें रिश्तों की नींव समझने में आसानी होती थी। पिताजी से स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी वे सुनते आए हैं। तभी से भोजराम आम लोगों के साथ जुड़कर हमेशा देश और समाज के लिए सोचते आए हैं।



भोजराम की माताजी आध्यात्मिक प्रवृति की होने के कारण उनका आत्मविश्वास कभी नहीं टूट पाया। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की और बाद में किरोड़ीमल गवर्नमेंट आर्ट्स & साइंस कॉलेज रायगढ़ से बीएससी की डिग्री हासिल की।



b1e02f80-a9c

ऐसे की यूपीएससी की तैयारी

परिवार के हालात देखते हुए ग्रेजुएशन के बाद परिवार पर आर्थिक बोझ न बढ़े, इसलिए भोजराम ने शिक्षाकर्मी के रूप में नौकरी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज को करीब से देखने का मौका मिला। यहीं से उनके मन में बड़ा अधिकारी बनने का सपना जागा।



आर्थिक तंगी के कारण दिल्ली जाकर कोचिंग करना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने नौकरी के साथ ही UPSC की तैयारी शुरू की। दोस्तों से नोट्स मंगवाकर और खुद की मेहनत के दम पर उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। मजबूत बेसिक्स और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना साकार किया।



0be9cb7c-faa

Social Media Accounts of IPS Bhojram Patel

PlatformProfile Link
Facebookhttps://www.facebook.com/share/1XJ8gzXbre/


IPS BHOJRAM PATEL का कैरियर

यूपीएससी पास करने के बाद 23 दिसंबर 2013 को भोजराम पटेल ने आईपीएस सेवा जॉइन की। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग रायपुर में हुई। जहां उन्होंने धरसींवा थाना प्रभारी के रूप में काम किया।



इसके बाद उनका सफर मजबूती के साथ आगे बढ़ता गया। दुर्ग में सीएसपी के बाद वे राज्यपाल के एडीसी बने। इसके बाद वे पहली बार कांकेर में एसपी बने। इसके बाद वे लगातार गरियाबंद, कोरबा और महासमुंद में एसपी रहे।



बेहतरीन कार्यों के लिए सीनियर्स ने हमेशा उनकी तारीफ की। इसके बाद उन्होंने बीजापुर में 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कमांडेंट के रूप में सेवाएं दी। इन दिनों वे मुंगेली जिले के एसपी हैं।



IPS Success Story: "गरीबी ऐसी कि सब्जी में ज्यादा मिर्च डालकर खाते..." रुला देगी इस IPS अफसर के संघर

पुलिसिंग में इनोवेशन

आईपीएस भोजराम पटेल को पुलिसिंग में नए प्रयोग और जनसंपर्क आधारित कार्यशैली के लिए जाना जाता है। कोरबा में एसपी रहते उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश लागू किया। यह पहल करने वाला कोरबा प्रदेश का पहला जिला बना।



महासमुंद में उन्होंने खाकी के रंग, स्कूल के संग अभियान शुरू किया, जिसके तहत साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। महज दो महीने में 20 हजार से अधिक बच्चों तक यह अभियान पहुंचा और इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया।



कोरोना के समय उन्होंने गरियाबंद में सियान मितान शुरु किया था, जिसके जरिए बुजुर्गों को वे खाना और दवाइयां पहुंचाते थे। थानों में बयां दर्ज कराने का मामला हो या फिर पारिवारिक काउंसिलिंग का भोजराम पटेल ने अपनी कार्यप्रणाली के दम पर लोगों का दिल जीत लिया।



7777dbed-9f8
832caa6f-5ed

संस्कृति के प्रति जुड़ाव

भोजराम पटेल न सिर्फ एक कुशल पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े हुए इंसान भी हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत रिलीज किया। साथ ही, कोरबा में एसपी रहते हुए उन्होंने पुलिस कार्यालयों और थानों में प्रतिदिन अरपा पैरी के धार राजगीत गाने की परंपरा शुरू करवाई।



भोजराम पटेल की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। गरीबी, अभाव और चुनौतियों को पार कर उन्होंने यह साबित किया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।



ये खबरें भी पढ़ें...



सड़क हादसे ने बदला रास्ता: जज्बे की मिसाल बने आईएएस भुवनेश यादव



आईपीएस डॉ. संतोष कुमार सिंह, गोल्ड मेडलिस्ट से डीआईजी बनने तक का सफर



स्लम से IPS तक… आईपीएस मयंक गुर्जर के संघर्ष और जिद की कहानी



दस बार स्टेट सर्विस में फेल हुए आईएएस अवनीश शरण, कहते हैं- सपनों की कोई सीमा नहीं होती



Tags:
  • यूपीएससी
  • छत्तीसगढ़ कैडर
  • ips
  • आईपीएस
  • आईपीएस अधिकारी
  • आईपीएस भोजराम पटेल