Bhopal और Indore Metro के ट्रायल रन की तारीख तय, CM Shivraj रहेंगे मौजूद
चुनाव से पहले प्रदेश वासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है, भोपाल और इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन की तारीख फाइनल कर ली गई है। इंदौर में जहां 30 सितंबर को मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा, वहीं भोपाल में 3 अक्टूबर को मेट्रो का ट्रायल होगा। इस ट्रायल में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।