ये 3 पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, एक बार खेती शुरू करिए फिर होगी खूब कमाई

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ये 3 पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, एक बार खेती शुरू करिए फिर होगी खूब कमाई

BHOPAL. हमारे देश में कई तरह से खेती होती है। किसान अलग-अलग सीजन और इलाकों के हिसाब से फसलें उगाते हैं। कुछ लोग अनाज की खेती करते हैं। कुछ लोग पारंपरिक खेती छोड़कर फूलों की खेती करते हैं। वहीं कुछ लोग सब्जियों से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अब तो कई लोग जड़ी-बूटियों की भी खेती करने लगे हैं। हम आपको ऐसे 3 पत्तों के बारे में बता रहे हैं जिनकी डिमांड सालभर रहती है। इन पत्तों की खेती करके आप मालामाल हो सकते हैं।



पान के पत्ते



बनारसी पान पूरे देश में मशहूर है। पान की मांग अब उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया में भी है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसकी पूछ-परख और भी बढ़ गई है। गुटखा खाने वाले लोग गुटखा छोड़ने के लिए पान को विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनियाभर में कई तरह से पान बनाए और खाएं जाते हैं। पान में कई वैरायटी होती हैं। अगर आप पान का बगीचा बनाकर खेती करते हैं तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।



साखू के पत्ते



साखू के पत्ते का उपयोग पहले शादियों में प्लेट के रूप में किया जाता था। उत्तर भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में ये काफी फेमस है। अब समझदार लोग डिस्पोजल छोड़कर प्रकृति की ओर लौट रहे हैं। इसलिए साखू के पत्तों की मांग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। साखू के पत्तों के साथ-साथ आप साखू की लकड़ी बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। साखू की लकड़ी की डिमांड भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है।



केले के पत्ते



केले के पत्तों का इस्तेमाल खाना खाने के लिए हमेशा से होता आ रहा है। दक्षिण भारत में इसकी मांग बहुत ज्यादा है। अब धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों में भी केले के पत्तों की मांग बढ़ रही है। हर जगह साउथ इंडियन रेस्टोरेंट तेजी से खुल रहे हैं। ये रेस्टोरेंट केले के पत्तों में ग्राहकों को खाना खिलाते हैं। इसलिए केले के पत्तों की काफी डिमांड है।



केले की खेती का फायदा



दक्षिण भारत के साथ-साथ उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में भी केले के पत्तों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसकी खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसका हर हिस्सा बिक जाता है। केला, केले का पत्ता और अब तो कुछ लोग इसके तने को भी खरीद रहे हैं। केले के तने से फाइबर निकलता है जो काफी मजबूत होता है। इसलिए लोग इसका तना भी खरीदते हैं। केले की खेती करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं।


Cultivation of Banana leaves Cultivation of Sakhu leaves Cultivation of Betel leaves पत्तों की खेती से कमाई केले के पत्तों की खेती साखू के पत्तों की खेती पान के पत्तों की खेती Earning from Cultivation of leaves