अन्नदा 2025 का शुभारंभ : देखिए भव्य कार्यक्रम के खास मोमेंट्स...
भोपाल में स्वर्ण जयंती सभागार में अन्नदा 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित और द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया।
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित ने अन्नदा 2025 के उद्घाटन में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
छतरपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर बिन्नू रानी ने अपनी चुलबुली बुंदेली बोली में सभा को हंसी से गुदगुदाया।
द सूत्र के एडिटर रविकांत दीक्षित ने बिन्नू रानी से बुंदेली बोली पर बातचीत की और उनके विचारों को साझा किया।
बिन्नू रानी के जवाबों ने सभागार में बैठे सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया और हर चेहरे पर मुस्कान लाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजकीय शोक के कारण अन्नदा 2025 कार्यक्रम में नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने वीडियो संदेश भेजकर शुभकामनाएं दीं।