17 साल की लड़की पर आया डकैत कल्ली गुर्जर का दिल, बोला- शादी कराओ वरना...

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
17 साल की लड़की पर आया डकैत कल्ली गुर्जर का दिल, बोला- शादी कराओ वरना...

MORENA. चंबल से हैरान करने वाली घटना सामने आई. जहां एक डकैत का दिल 17 साल की लड़की पर आ गया। उसने लड़की के परिवार को धमकाया कि अगर शादी नहीं कराई तो सबको जान से मार देगा। डकैत ने लड़की की मां और दादा के साथ मारपीट भी की। नाबालिग से शादी का सपना देख रहा डकैत कल्ली गुर्जर है, जो कि गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सदस्य है। मामला मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के स्याही गांव का है। 





बुजुर्ग से मांगा पोती का हाथ



बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य कल्ली गुर्जर का स्याही गांव के गोपाल गुर्जर के घर आना-जाना है। इसी दौरान कल्ली की नजर गोपाल की 17 साल की पोती पर पड़ी। दो दिन पहले कल्ली ने उसके सामने पोती से शादी का प्रस्ताव रख दिया, लेकिन गोपाल गुर्जर ने इनकार कर दिया। यह बात उसे नागवार गुजरी।





लड़की की मां-दादा से की मारपीट



कल्ली गुर्जर मंगलवार रात अपने साथी बंटी और जितेन्द्र गुर्जर के साथ पहुंचा। यहां गोपाल गुर्जर से फिर कहा कि वह उसके साथ अपनी पोती की शादी कर दे, नहीं तो उसे मार डालेगा। गोपाल ने इनकार किया, तो कल्ली ने लड़की की मां रामबाई और गोपाल को लात-घूंसे और लाठियों से जमकर पीटा।





पीड़ितों ने अगले दिन कराई रिपोर्ट



मारपीट की अगले सुबह लड़की का दादा और मां पहाड़गढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों डकैतों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि डकैत कल्ली गुर्जर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कल्ली गुर्जर जबरन गोपाल गुर्जर की पोती से शादी करना चाहता है। मना करने पर उसने मारपीट की। डकैत की तलाश की जा रही है।





खूंखार है गुर्जर गैंग



गुड्‌डा गुर्जर ग्वालियर-चंबल संभाग का खूंखार डकैत है। उस पर हत्या, लूट और अपहरण समेत करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी समेत धौलपुर (राजस्थान) पुलिस को भी है। गुड्‌डा पर मध्यप्रदेश व राजस्थान सरकार ने 60 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।



करीब 5 महीने पहले 50 साल के डकैत गुड्‌डा गुर्जर ने भी 20 साल की लड़की से शादी के लिए उसके चाचा का अपहरण कर लिया था। डकैत पर 70 हजार रुपए का इनाम भी है। उसने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि बात नहीं मानी, तो भाई को जान से मार देंगे।


Madhya Pradesh Hindi News MP Crime News Morena News मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी मुरैना न्यूजस एमपी क्राइम न्यूज कल्ली डकैत शादी धमकी कल्ली डकैत शादी कल्ली डकैत धमकी चंबल डकैत threaten to marry 17 year old girl kalli dacoit threatens family Chambal dacoits