अक्टूबर के नियम: रेलवे टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट और NPS में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

Aman Vaishnav | Published:
1 अक्टूबर से कई जरूरी नियम बदल गए। ट्रेन टिकट बुकिंग में आधार लिंक होना जरूरी हुआ, जिससे दलाल रुके। साथ ही, NPS पेंशन में अब एक ही पैन कार्ड से लोग कई स्कीमों में पैसा लगा पाए—यानी निवेश करना और भी आसान हो गया।
1 7 1 अक्टूबर नए नियम
Aman vaishnav (11)

1 अक्टूबर से ट्रेन टिकट बुकिंग, UPI और पेंशन (NPS) के नियम बदल गए। अब आधार लिंक अकाउंट को टिकट में प्राथमिकता मिली और एक PAN से लोग कई स्कीमों में निवेश भी कर पाए।

2 7 ट्रेन टिकट बुकिंग हुई सख्त
Aman vaishnav (12)

IRCTC पर रिजर्वेशन खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में सिर्फ आधार वेरिफाइड अकाउंट ही टिकट बुक कर पाए। यह नियम टिकट दलालों को रोकने के लिए लाया गया था।

3 7 UPI से पैसे मांगने की सुविधा खत्म
Aman vaishnav (13)

1 अक्टूबर से ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए UPI प्लेटफॉर्म्स (जैसे PhonePe, Google Pay) से 'पीयर टू पीयर' (P2P) ट्रांजैक्शन या 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' फीचर हटा दिया गया।

4 7 ऑनलाइन गेमिंग पर निगरानी
Aman vaishnav (14)

धोखाधड़ी से खिलाड़ियों को बचाने के लिए ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर सरकार की सख्त निगरानी रखी जाएगी।

5 7 पेंशन नियमों में बदलाव
Aman vaishnav (15)

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से बदलाव होगा। अब सरकारी कर्मचारियों के लिए नया PRAN खोलने पर फीस स्ट्रक्चर आसान कर दिया गया है।

6 7 एक PAN से कई स्कीम में निवेश
Aman vaishnav (16)

नए नियम के तहत, अब एक ही PAN नंबर से निवेशक कई अलग-अलग पेंशन स्कीमों में पैसा लगा सकेंगे।

7 7 ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी सुरक्षा
Aman vaishnav (17)

UPI और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जो नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हो रहे हैं, उनका सीधा असर यूजर्स की सुरक्षा पर पड़ेगा। जिससे ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग की घटनाओं में कमी आएगी।