Lok Sabha Election Result : स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15 मंत्री हारे लोकसभा चुनाव

Deeksha Nandini Mehra | Jun 05, 2024, 16:35 IST
Share
मोदी सरकार के 15 मंत्री हारे लोकसभा चुनाव
मोदी सरकार के 15 मंत्री हारे लोकसभा चुनाव

स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, भारती पवार, अर्जुन मुंडा, एल मुरुगन समेत मोदी सरकार के कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का स्वाद चखना पड़ा है।

Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के 15 अन्य मंत्रियों ने भी हार का स्वाद चखा है। इस चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटे जीती है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी अपने दम पर तो सरकार बनाने से रह गई, लेकिन एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। बीजेपी को इस बार लोकसभा चुनाव में ना केवल बहुमत नहीं मिला बल्कि मोदी सरकार के कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा।

मोदी सरकार के इन मंत्रियों को मिली हार


अमेठी सीट : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी अमेठी सीट से वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हार गई हैं। ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने 1,67,196 वोटों से हाराया। किशोरी लाल को कुल 5,39,228 वोट मिले है वहीं स्मृति को 3,72,032 वोट मिले है।

तिरुवनंतपुरम सीट: राजीव चंद्रशेखर

प्रौद्योगिकी उद्यमी से राजनीतिक नेता बने राजीव चंद्रशेखर को बीजेपी ने केरल की तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार बनाया था। केरल की इस सीट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर से हार का सामना कर पड़ा। केंद्रीय मंत्री राजीव 16,077 वोटों से लोकसभा चुनाव हार गए।

बाड़मेर सीट: कैलाश चौधरी

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी लोकसभा चुनाव हार गए है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीद राम बेनीवाल (7,04,676 कुल वोट) 1,18,176 वोट से जीते है। दूसरे नंबर निर्दलिय उम्मीदवार रविन्द्र सिंह भाटी (5,86,500 कुल वोट) और 2,86,733 वोट के साथ कैलाश तीसरे पायदान पर रहे।

खीरी सीट : अजय मिश्रा टेनी

बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी भी लोकसभा चुनाव हार गए हैं। अजय मिश्रा टेनी को समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा ने पटकनी दी है। अजय 34,329 वोटों से हार गए।

बांकुरा सीट: सुभाष सरकार

शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार भी हार गए है। सुभाष को पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से बीजेपी ने उम्मीदवरा बनाया था। सुभाष इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों के अंतर से हार गए।
.
खूंटी सीट: अर्जुन मुंडा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। अर्जुन को झारखंड की खूंटी सीट से कांग्रेस के काली चरण मुंडा से 1,49,675 हार गए। बीजेपी उम्मीदवार को 3,61,972 और काली चरण को 5,11,647 वोट मिले है।

नीलगिरी सीट: एल मुरुगन

तमिलनाडु के नीलगिरी सीट से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से हार मिली है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के राजा को 4,73,212 वोट मिले है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के डॉ मुरुगन एल को 2,32,627 वोट मिले है।

कूचबिहार सीट: निसिथ प्रमाणिक

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वह टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया को 7,88,375 और बीजेपी के निसिथ प्रमाणिक को 7,49,125 वोट मिले है।

मुजफ्फरनगर सीट: संजीव बालियान

यूपी वेस्ट में मुजफ्फरनगर लोकसभा में बीजेपी के संजीव बालियान हार गए हैं। बालियान को इस सीट पर समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,672 से अधिक मतों से हार मिली। समाजवादी पार्टी हरेंद्र सिंह मलिक को 4,70,721 और बीजेपी के संजीव कुमार 4,46,049 वोट मिले है।

बीदर सीट: भगवंत खूबा

केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा भी लोकसभा चुनाव हो गए है। भगवंत को बीदर में कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे ने 1,28,875 मतों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सागर को 6,66,317 और बीजेपी के भगवंत को 5,37,442 मिले।

मोहनलालगंज सीट: कौशल किशोर

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर भी हार गए। कौशल को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से 70,292 वोट से हार गए। आर.के. चौधरी को कुल 6,67,869 और कौशल को कुल 5,97,577 मत मिले है।

चंदौली सीट: महेंद्र नाथ पांडे

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे को सपा उम्मीदवार से बीरेंद्र सिंह के हाथों हार मिली. उन्हें 21,565 वोटों से शिकस्त मिली। समाजवादी पार्टी के बीरेंद्र सिंह को कुल 4,74,476 और डॉ. महेंद्र नाथ पांडे के खाते में कुल 4,52,911 वोट आए है।

भिवंडी लोकसभा सीट: कपिल पाटिल

महाराष्ट्र के भिवंडी में पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने 66,121 वोट से हराया। सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को कुल 4,99,464 और कपिल मोरेश्वर पाटिल को कुुल 4,33,343 वोट मिले है।

जालना सीट: रावसाहेब दानवे

जालना में बीजेपी नेता और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे को कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने 109,958 वोटों के अंतर से हराया। कल्याण वैजीनाथराव काले को कुल 6,07,897 और दानवे रावसाहेब दादाराव को कूल 4,97,939 वोट मिले है।

डिंडोरी सीट: भारती पवार

इस सीट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती पवार को एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने 1,13,199 वोटों से हराकर जीत हासिल की। डॉ. भारती प्रवीण पवार को कुल 4,64,140 और भास्कर मुरलीधर भागरे को कुल 5,77,339 वोट मिले है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

लोकसभा चुनाव रिजल्ट | मोदी सरकार के मंत्री हारे चुनाव | स्मृति ईरानी हार



Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • अजय मिश्रा टेनी
  • लोकसभा चुनाव रिजल्ट
  • Lok Sabha Election Result
  • स्मृति ईरानी हार
  • अमेठी सीट
  • मोदी सरकार के मंत्री हारे चुनाव
  • खीरी सीट
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर