8वें वेतन आयोग में देरी से लाखों कर्मचारियों को 3.45 लाख का नुकसान! समझें गणित

Sandeep Kumar | Aug 29, 2026, 23:48 IST
लाखों कर्मचारियों को 3.45 लाख का नुकसान
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को एरियर का नुकसान हो सकता है। जानें डीए, एचआरए और टीपीटीए पर एरियर के नियम और संभावित नुकसान का पूरा गणित।

समझें क्या है पूरा मामला

  • केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।
  • सिफारिशों में देरी से एरियर का मुद्दा उठेगा।
  • एरियर आमतौर पर बेसिक पे पर मिलता है।
  • भत्तों पर एरियर मिलना सरकारी फैसले पर निर्भर है।
  • लेवल 6 कर्मचारी को 3.45 लाख नुकसान संभव है।

सैलरी बढ़ने का इंतजार

केंद्र सरकार के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो एरियर को लेकर सवाल उठ सकते हैं। एरियर आमतौर पर सिर्फ बेसिक पे पर मिलता है, भत्तों पर नहीं। देरी बढ़ने पर लेवल 6 कर्मचारी को करीब 3.45 लाख रुपए तक का नुकसान हो सकता है। यह आंकड़े अनुमान हैं, असली नुकसान फिटमेंट फैक्टर और सरकार के फैसलों पर निर्भर करेगा।



केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग से उनकी सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होगा। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। अगर आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर किस हिसाब से तय होगा।



सबसे बड़ा सवाल यह है कि एरियर सिर्फ बेसिक पे पर मिलेगा या महंगाई भत्ता (DA – Dearness Allowance), हाउस रेंट अलाउंस (HRA – House Rent Allowance) और परिवहन भत्ता (TPTA – Transport Allowance) पर भी लागू होगा। पिछले वेतन आयोगों का रिकॉर्ड देखें तो जवाब साफ है।



भत्तों का पूरा गणित

पिछले वेतन आयोगों के पैटर्न के अनुसार कर्मचारियों को एरियर मुख्य रूप से बेसिक पे पर ही मिलता है। डीए, एचआरए और टीपीटीए जैसे भत्तों पर एरियर तभी मिलता है, जब सरकार इसके लिए अलग से घोषणा करे।



डीए हर छह महीने में संशोधित होता है। आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहती है। इसी वजह से डीए पर अलग से एरियर नहीं दिया जाता।



एचआरए बेसिक सैलरी के तय प्रतिशत पर निर्भर करता है। नए वेतन आयोग में इसकी दरें बदलती हैं, लेकिन बदली हुई दर का पुराना एरियर कर्मचारियों को नहीं मिलता।



टीपीटीए पद और शहर के हिसाब से तय होता है। 8वें वेतन आयोग में इसकी दरें भी बदलेंगी। लेकिन नई दरों का पुराना अंतर एरियर के रूप में मिलना मुश्किल माना जा रहा है।



देरी का असर किस स्तर पर

नवंबर 2025 में आयोग को सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था। इसके बाद सरकार की समीक्षा में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं।



अगर सिफारिशें मई 2027 में लागू होती हैं तो यह करीब 17 महीने की देरी होगी। अगस्त 2027 में लागू होने पर देरी 20 महीने की होगी। दिसंबर 2027 तक देरी हुई तो यह 24 महीने तक पहुंच सकती है। फिटमेंट फैक्टर 2.1 के अनुमान के आधार पर हर देरी के साथ नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ता जाता है।



लेवल के हिसाब से कितना नुकसान

लेवल 3 कर्मचारी, जिनकी बेसिक पे 21 हजार 700 रुपए है, उन्हें मई 2027 में लागू होने पर करीब 1लाख 87 हजार 680 रुपए का नुकसान हो सकता है। अगस्त 2027 में यह आंकड़ा 2 लाख 20 हजार 800 रुपए और दिसंबर 2027 में 2 लाख 66 हजार 688 रुपए तक पहुंच सकता है।



लेवल 4 कर्मचारी, जिनकी बेसिक पे 25 हजार 500 रुपए है, उनका नुकसान मई 2027 में 2 लाख 3 हजार 184 रुपए, अगस्त 2027 में 2 लाख 39 हजार 040 रुपए और दिसंबर 2027 में 2 लाख 88 लाख 576 रुपए तक हो सकता है।



लेवल 5 कर्मचारी, जिनकी बेसिक पे 29 हजार 200 रुपए है, उनका नुकसान मई 2027 में 2 लाख 18 हजार 280 रुपए, अगस्त 2027 में 2 लाख 56 हजार 800 रुपए और दिसंबर 2027 में 3 लाख 9 हजार 888 रुपए तक जा सकता है।



लेवल 6 कर्मचारी, जिनकी बेसिक पे 35 हजार 400 रुपए है, उनका नुकसान सबसे ज्यादा होगा। मई 2027 में यह 2 लाख 43 हजार 576 रुपए, अगस्त 2027 में 2 लाख 86 हजार 560 रुपए और दिसंबर 2027 में करीब 3 लाख 45 हजार 600 रुपए तक पहुंच सकता है।



कुल कितना नुकसान संभव है

इन अनुमानों के मुताबिक अगर 8वां वेतन आयोग दिसंबर 2027 में लागू होता है, तो लेवल 6 कर्मचारी को सबसे ज्यादा करीब 3.45 लाख रुपए तक का संभावित नुकसान हो सकता है।



आगे क्या होगा

यह सभी आंकड़े फिलहाल अनुमान पर आधारित हैं। असली एरियर कितना होगा, यह पूरी तरह 8वें वेतन आयोग द्वारा तय किए जाने वाले फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही एचआरए, टीपीटीए और अन्य भत्तों की नई दरें भी अहम भूमिका निभाएंगी।



सरकार एरियर के भुगतान को लेकर अलग से नियम या घोषणा भी कर सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा।



FAQ

  1. 8वें वेतन आयोग का एरियर कब से मिलेगा?
    एरियर आयोग की सिफारिशें लागू होने की तारीख पर निर्भर करेगा। अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है। अनुमान है कि यह 2027 में लागू हो सकता है।
  2. क्या डीए और एचआरए पर भी एरियर मिलेगा?
    सामान्यतः एरियर सिर्फ बेसिक पे पर मिलता है। डीए, एचआरए और टीपीटीए पर एरियर तभी मिलेगा जब सरकार अलग से घोषणा करे। पिछले वेतन आयोगों में भी यही पैटर्न रहा है।
  3. देरी से अधिकतम कितना नुकसान हो सकता है?
    अनुमान के अनुसार लेवल 6 कर्मचारी को दिसंबर 2027 तक देरी होने पर करीब 3.45 लाख रुपए का नुकसान हो सकता है। यह आंकड़ा फिटमेंट फैक्टर 2.1 पर आधारित अनुमान है। वास्तविक आंकड़ा इससे अलग भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें...

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा



मुख्यमंत्री का 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले



दावों से डबल है कर्मचारियों पर असली खर्च, जानिए 8वें वेतन आयोग से पहले पूरा गणित



8वें वेतन आयोग के बीच पेंशन नियमों में बदलाव की तैयारी, अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मिलेगा मौका



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • 8वें वेतन आयोग
  • महंगाई भत्ता
  • केंद्रीय कर्मचारी
  • डीए