8वें वेतन आयोग के बीच पेंशन नियमों में बदलाव की तैयारी, अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मिलेगा मौका

Aman Vaishnav | May 28, 2026, 15:11 IST
Share
8th pay commission central government employees update
8th pay commission central government employees update

8वें वेतन आयोग की बैठकों के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। कर्मचारियों को अपनी पसंद की पेंशन चुनने की छूट मिल सकती है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • देशभर में इस समय 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं।
  • सरकार अब कर्मचारियों को उनकी पसंद का पेंशन विकल्प चुनने की आजादी देने पर विचार कर रही है।
  • कर्मचारी संगठन और सरकार के बीच अगर बातचीत सफल रही, तो इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।
  • पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग के बीच इस नए विकल्प को अहम माना जा रहा है।
  • फिलहाल कर्मचारियों के पास नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन योजना का विकल्प मौजूद है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। यदि आप भी सरकारी नौकरी में हैं और अपनी पेंशन को लेकर चिंता में रहते हैं, तो सरकार आपके लिए एक राहत भरा बदलाव करने की तैयारी में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समय देशभर में 8वें वेतन आयोग को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच खबर है कि सरकार कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन में ज्यादा लचीलापन देने पर विचार कर रही है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपको अपनी पसंद की पेंशन चुनने का मौका मिल सकता है।

पेंशन चुनने की मिलेगी आजादी

जानकारी के अनुसार पेंशन सिस्टम में बदलाव को लेकर सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है। कर्मचारी चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदों को लेकर चीजें बिल्कुल साफ हों। इससे उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

यह बातचीत इसी तरह सही दिशा में आगे बढ़ती रही और सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, तो अगले 2 से 4 महीनों के भीतर इस पर आगे की कार्रवाई शुरू हो सकती है। हालांकि बता दें कि अभी तक सरकार की तरफ से इसके लिए कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

कर्मचारी कर रहे पुरानी पेंशन की मांग

8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के दौरान नेशनल पेंशन सिस्टम के दायरे में आने वाले कर्मचारियों ने पेंशन सुरक्षा का मुद्दा सबसे ज्यादा उठाया है। देश के ज्यादातर सरकारी कर्मचारी सरकार से पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कैसे काम करता है पेंशन का सिस्टम

फिलहाल जो कर्मचारी 1 जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी में भर्ती हुए हैं, उन्हें पेंशन देने के लिए अलग व्यवस्था है।

पेंशन योजना का नामयह कैसे काम करती है?पेंशन की गारंटी
नेशनल पेंशन सिस्टम इसमें कर्मचारी की सैलरी से एक हिस्सा कटता है। सरकार भी अपनी तरफ से पैसा मिलाती है। यह पैसा मार्केट में लगाया जाता है।इसमें कोई तय गारंटी नहीं होती। पेंशन कितनी मिलेगी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि मार्केट का रिटर्न कैसा रहा और आपका कुल फंड कितना जमा हुआ है।
यूनिफाइड पेंशन योजनासरकार ने इसे हाल ही में शुरू किया है। यह भी कॉन्ट्रीब्यूशन पर ही आधारित है।इसमें कर्मचारियों को कुछ तय शर्तों के साथ एक निश्चित पेंशन सुरक्षा दी जाती है।
पुरानी पेंशन योजनायह योजना अब बंद हो चुकी है, लेकिन कर्मचारी इसे वापस मांग रहे हैं।इसमें कर्मचारी की आखिरी सैलरी और महंगाई भत्ते के हिसाब से तय गारंटीड पेंशन मिलती थी। इसमें कर्मचारी की जेब से कुछ नहीं कटता था।

ये खबरें भी पढ़िए...

पेंशन कर्मचारियों का का हक कोई दया नहीं, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

खतरे में एमपी के लाखों शिक्षकों की पेंशन: शिक्षा विभाग बोला- ये शिक्षक नहीं निकाय कर्मचारी हैं

रेलवे पेंशनर्स की मौज, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एक जनवरी से मिलेगा एरियर का लाभ

एमपी के लाखों पेंशनर्स को झटका, केंद्र सरकार ने राशि बढ़ाने से किया साफ इनकार

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • पुरानी पेंशन योजना
  • पेंशन योजना
  • सरकारी नौकरी
  • 8वें वेतन आयोग
  • नेशनल पेंशन सिस्टम
  • पेंशन सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि