वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा
Ashish Bhardwaj | Published:
8वें वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को राजस्थान के जयपुर में होगी। यह बैठक केंद्रीय कर्मचारी संघों के लिए है। यूनियनों को 18 अगस्त तक आवेदन करना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- 8वें वेतन आयोग की बैठकें अगस्त-सितंबर 2026 में होंगी।
- दिल्ली के बाद जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होंगी बैठक।
- आयोग केंद्रीय कर्मचारी संघों से सुझाव और राय लेगा।
- जयपुर बैठक के लिए यूनियनों को 18 अगस्त तक आवेदन करना होगा।
- वेतन बढ़ोतरी की सिफारिशों से पहले आयोग जुटा रहा फीडबैक।
दिल्ली के बाद अब जयपुर की बारी
आयोग आने वाले हफ्तों में कई शहरों में बैठक करेगा। इनमें दिल्ली, चेन्नई, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल हैं। इन बैठकों में आयोग हितधारकों की राय जानेगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोग की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को तय की गई है। यह बैठक आयोग की सिफारिशें अंतिम करने से पहले की कवायद का हिस्सा है।
किसके लिए है यह बैठक
इसमें भी सिर्फ वही संघ शामिल हो सकते हैं जो राजस्थान में स्थित या पंजीकृत हैं। साथ ही उन्हें पहले ही आयोग को अपना ज्ञापन सौंपा होना चाहिए। जिन संगठनों ने पहले आयोग से बातचीत कर ली है, वे इसमें शामिल नहीं हो सकते।
यूनियनों को पहले करना होगा आवेदन
आवेदन ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके साथ वही मेमो आईडी देनी होगी जो ज्ञापन दाखिल करते समय मिली थी। आयोग बैठक का स्थल और समय चुने गए हितधारकों को ईमेल से बताएगा।
अबतक 7 वेतन आयोग हो चुके है लागू
FAQ
- 8वें वेतन आयोग जयपुर में कब बैठक करेगा?
आयोग जयपुर में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को बैठक करेगा। यह दिल्ली बैठक के बाद होगी। - 8वें वेतन आयोग जयपुर बैठक में कौन शामिल हो सकता है?
सिर्फ राजस्थान में स्थित या पंजीकृत केंद्रीय कर्मचारी संघ और यूनियन शामिल हो सकते हैं। उन्हें पहले ज्ञापन सौंपा होना जरूरी है। - 8वें वेतन आयोग में यूनियनों को आवेदन कब तक जमा करना होगा?
योग्य एसोसिएशन को 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। साथ में मेमो आईडी देनी होगी।
ये खबर भी पढे़:-
वायुसेना का होगा पाकिस्तान के सामने शक्ति प्रदर्शन, 51 देशों को दिया न्यौता
राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती रद्द, 20 पदों पर निकाली थी वैकेंसी
पंचायतीराज में 50%, निकाय में 33%, जानें राजस्थान में महिला आरक्षण का फर्क क्यों
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha