औरंगजेब की तारीफ करना विधायक अबू आजमी को पड़ा भारी, बजट सत्र से सस्पेंड

Sandeep Kumar | Mar 05, 2025, 17:51 IST
abu-azmi-suspended
महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को उनके विवादास्पद बयान पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी बुलाइए इलाज कर देंगे...

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने के बाद पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वह क्रूर शासक नहीं थे और कई मंदिर बनवाए थे। उनके इस बयान के बाद विवाद हुआ, जिसके कारण महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सदस्यता निलंबित कर दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी के बयान की आलोचना की और कड़ी कार्रवाई की बात की।



अबू आजमी के बयान पर हंगामा

सपा विधायक अबू आजमी ने 3 मार्च को सदन में विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने मुग़ल शासक औरंगजेब को "क्रूर शासक" नहीं मानने का बयान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे और छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए थी। इस बयान के बाद, महाराष्ट्र विधानमंडल में भारी हंगामा हुआ।



ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे की मंजूरी



कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील की कार्रवाई

इस बयान को लेकर सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील ने सदन में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि अबू आजमी की टिप्पणी से सदन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इसके बाद, उनके निलंबन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी। इस निलंबन के बाद अबू आजमी बजट सत्र के दौरान सदन में नहीं आ सकेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...ईडी ने घोटाले के सिंडकेट में शामिल होने के बाद भी नहीं बनाया आरोपी



यूपी के सीएम योगी की प्रतिक्रिया

ये खबर भी पढ़िए...ईडी ने घोटाले के सिंडकेट में शामिल होने के बाद भी नहीं बनाया आरोपी



अबू आजमी का बयान पर सफाई

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद, अबू आजमी ने 4 मार्च को अपने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और अगर किसी को उनसे ठेस पहुंची है, तो वे अपने बयान को वापस लेते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान में कुछ गलत नहीं था और जो कुछ कहा गया, वह इतिहासकारों और लेखकों के द्वारा लिखा गया था।



ये खबर भी पढ़िए...सलमान की फिल्म सिकंदर का पहला गाना 'जोहरा जबीन' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचा धमाल



विवादित बयान का विरोध

इस विवाद के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। शिंदे ने औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान को देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बताया।



448f701e-674


कौन हैं अबू आजमी

अबू आजमी समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं और उन्होंने महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक के तौर पर तीन बार जीत हासिल की है। वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निवासी हैं और 1995 में सपा की ओर से चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने 2004 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर भी कार्य किया। अबू आजमी का राजनीतिक करियर विवादों से भरा हुआ रहा है, लेकिन उन्होंने लगातार सपा के लिए अपनी सेवाएं दी हैं।





Tags:
  • योगी आदित्यनाथ
  • maharashtra
  • महाराष्ट्र न्यूज
  • एकनाथ शिंदे
  • महाराष्ट्र विधानसभा
  • बजट सत्र
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • औरंगजेब
  • hindi news
  • अबू आजमी