सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, सब्जी बेचता है आरोपी

Dolly patil | Oct 24, 2024, 10:34 IST
मांगने वाला
पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने झारखंड के जमशेदपुर से उस आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने आरोपी को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि इस आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज मुंबई पुलिस को किया था। साथ ही 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी।



कौन है आरोपी

इस आरोपी ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और साथ ही 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है।



बिश्नोई के एनकाउंटर पर करोड़ों देने वाले के खाते में हैं कितने रुपए!



आरोपी की लोकेशन झारखंड की

मुंबई पुलिस के मुताबिक सलमान खान ( Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले मैसेज को भेजने वाले व्यक्ति की लोकेशन झारखंड में मिली थी, उसने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गिरोह का करीबी होने का दावा किया था। मैसेज के साथ उसने ये भी कहा था कि अगर उसको 5 करोड़ की फिरौती नहीं दी गई तो वो सलमान खान को मार देंगा। उसने आगे लिखा था कि इसे हल्के में मत लीजिए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे।



सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती



आरोपी ने मांगी थी माफी

शख्स ने 18 अक्टूबर को धमकी वाला मैसेज भेजा था। इसके बाद 21 अक्टूबर को माफी मांगी थी, उसने कहा था कि गलती से मैसेज भेजा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया। फिर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Lawrence Bishnoi
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • मुंबई पुलिस
  • mumbai police सलमान खान