सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
Dolly patil | Oct 18, 2024, 10:57 IST
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार यह संदेश मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आया है। संदेश में 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली है। बता दें कि मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि संदेश में लिखा था, इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान ( Salman Khan) जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वह संदेश भेजने वाले की तलाश में जुटी है और तकनीकी मदद ली जा रही है।
सलमान को कई बार धमकियां मिली हैं। जून 2022 में सलमान के पिता सलीम खान को घर में धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें सलमान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात लिखी थी। मार्च 2023 में जोधपुर के धाकड़राम ने सलमान के ईमेल पर संदेश भेजा था कि अगला नंबर तेरा है। अप्रैल 2023 में 16 वर्षीय नाबालिग ने मुंबई पुलिस को फोन कर धमकी दी। जनवरी 2024 में 2 लोग सलमान के फॉर्म हाउस में घुसे थे।
मैसेज में क्या लिखा
सलमान को कब-कब मिली धमकी
FAQ
- लॉरेंस बिश्नोई की क्या है सलमान से दुश्मनी?
1998 में 'हम साथ साथ है' की राजस्थान के जोधपुर में शूटिंग के दौरान सलमान ने काले हिरण का शिकार किया था। बिश्नोई समाज ने सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और जोधपुर कोर्ट ने सलमान को दोषी पाया था। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि काला हिरण बिश्नोई समाज में काफी पूजनीय है, ऐसे में सलमान ने उसे मारकर अच्छा नहीं किया। अब वह इसी बात का बदला ले रहा है और धमकी दे चुका है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari