भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में सात विकेट से हराया। टीम ने सीरीज में एक शून्य की बढ़त ली। यह मैच धर्मशाला में खेला गया। बारिश के कारण मैच पच्चीस पच्चीस ओवर का हुआ।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने194 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतक लगाया। उन्होंने 58 गेंदों में102 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
भारत के गेंदबाजों ने भी प्रभाव छोड़ा। डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने तीन तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने तीन विकेट गंवाए। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 39 रन जोड़े। ईशान किशन ने 34 रन की पारी खेली।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बारिश के कारण टॉस में चार घंटे पंद्रह मिनट की देरी हुई अब बारिश रुक चुकी है। भारत की तरफ से दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं हर्ष दुबे को केएल राहुल ने वनडे कैप दी गुरनूर बरार को कप्तान शुभमन गिल ने कैप सौंपी है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर हैं।
कोहली-हार्दिक के बिना उतरेगी टीम
इस सीरीज में टीम इंडिया दो बड़े नामों के बिना मैदान में है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या दोनों इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इससे युवा खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।
रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं। उनका अनुभव टीम के लिए बड़ा सहारा है। इस मैच के साथ रोहित एक खास रिकॉर्ड भी बना सकते हैं। वे भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
शुभमन गिल इस सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने शतक भी जमाया था। टीम के बाकी बैटर्स भी अपनी भूमिका में सेट हो चुके हैं। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।
इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
ईशान किशन के लिए यह सीरीज खास है। चोट और खराब फॉर्म के बाद उन्हें टी20 टीम में जगह मिली थी। अब वे वनडे में भी अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव जैसे युवा भी लंबी रेस के घोड़े साबित होना चाहेंगे।
अफगानिस्तान की मजबूत टीम
अफगानिस्तान की टीम भी इस सीरीज को हल्के में नहीं ले रही है। उनके पास राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह दोनों किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। टीम में मोहम्मद सलीम सफी को भी शामिल किया गया है। हाल ही में न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में उन्होंने छह विकेट लिए थे। हालांकि उस टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को एक इनिंग और 300 रन से हराया था। अफगानिस्तान के लिए यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय सीरीज नहीं है। यह उनकी युवा टीम के लिए एक बड़ा मौका भी है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी।
ये भी पढ़ें...
तबादला नीति: गृह तहसील में अब नहीं होगी पटवारी पोस्टिंग, जानें नए नियम
भारत भाग्य विधाता रिलीज: फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ
SSC CGL 2026: ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी, 12 हजार खाली पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
Alpha: यशराज स्पाई यूनिवर्स में आलिया की अल्फा एंट्री, 3 जुलाई को होगी रिलीज