भारत भाग्य विधाता रिलीज: फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ

Anjali Dwivedi | Jun 12, 2026, 16:19 IST
Share
भारत भाग्य विधाता
भारत भाग्य विधाता

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग कंगना के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं और इसे उनका दमदार कमबैक बता रहे हैं।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत भाग्य विधाता आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कंगना हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बड़े पर्दे पर उनकी अदाकारी में भी यही अनोखा अंदाज साफ नजर आता है। फिल्म को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं।

Bharat Bhagya Vidhata X Review: Know About Netizens Reaction On Kangana ranaut girija oak Movie
Bharat Bhagya Vidhata X Review: Know About Netizens Reaction On Kangana ranaut girija oak Movie

कंगना के अभिनय ने बिखेरा जलवा

कंगना रनौत की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास नहीं रही थी। लेकिन आज रिलीज हुई फिल्म भारत भाग्य विधाता को दर्शकों से खूब पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। सिनेमाप्रेमियों ने इस नई फिल्म की कहानी को बेहद दिल छूने वाली बताया है।

kangana ranaut
kangana ranaut

दर्शकों ने कंगना को फिर कहा एक्टिंग क्वीन

सोशल मीडिया पर दर्शक कंगना रनौत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रशंसक एक बार फिर कंगना को अभिनय के मामले में असली क्वीन कह रहे हैं। इस बेहतरीन फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक मनोज तापड़िया ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की शानदार और संवेनदशील कहानी को खुद लिखा भी है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है।

इस फिल्म में कंगना के साथ कई प्रतिभावान सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार और प्रिया अर्जुन बेर्डे शामिल हैं। इनके अलावा जाहिद खान और सुहिता थट्टे ने भी अहम किरदार निभाए हैं। दर्शकों का कहना है कि हर बार असली हीरो सिर्फ वर्दी में ही नहीं होते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

यूजर्स के मुताबिक असली नायक कभी अस्पताल के कॉरिडोर में भी नजर आ सकते हैं। ये नायक पूरी जिम्मेदारी और हिम्मत के साथ अपना फर्ज निभाते हैं। कंगना रनौत ने फिल्म में एक बेहद दमदार किरदार निभाया है। उनका यह अभिनय दर्शकों के दिलों पर एक गहरा और अमिट असर छोड़ता है। लोग फिल्म की जमकर सराहना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कंगना का दमदार कमबैक

इंटरनेट पर आ रही दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ लग रहा है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कामयाब रही हैं। वे इस बार दर्शकों की खूब तालियां और वाहवाही बटोरने में सफल रही हैं। कई यूजर इस फिल्म को आम नायकों की एक असाधारण कहानी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे कंगना रनौत की बेहद दमदार वापसी के तौर पर देख रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

June 2026 Movies: जून में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

entertainment news: बॉक्स ऑफिस पर श्रीकृष्ण का चला जादू, Krishnavataram ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

राजा शिवाजी vs पैट्रियट: बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली सुनामी? जानें पहले दिन के आंकड़े

Peddi Box Office: इतने करोड़ के भारी बजट में बनी है राम चरण की पेद्दी, जानें इस फिल्म की स्टोरी

Glamour to Politics: इन 5 बॉलीवुड हसीनाओं के पोलिटिकल करियर में मचे बवाल

Tags:
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • सोशल मीडिया
  • entertainment news
  • Entertainment
  • बॉक्स ऑफिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज