राष्ट्रपति भवन में आम जनता के लिए खुला अमृत उद्यान, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

Kaushiki | Feb 06, 2026, 14:05 IST
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान 2026 3 फरवरी से 31 मार्च तक खुलेगा। एंट्री फ्री है, लेकिन बुकिंग ऑनलाइन होगी। सोमवार को मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा।
1 7 अमृत उद्यान 2026
AMRIT UDYAAN

अगर आप भी दिल्ली की खूबसूरती और राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) की शान देखना चाहते हैं तो अमृत उद्यान (Amrit Udyan) जाने का यह सबसे सही समय है। ये गार्डन अपनी हरियाली और फूलों की वैरायटी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

2 7 खुुलने की तारीख और समय
AMRIT UDYAAN

अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं, लेकिन आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक ही मिलेगी।

3 7 हफ्ते में 6 दिन दीदार
AMRIT UDYAAN

यह शानदार गार्डन हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है, लेकिन मेंटेनेंस के लिए हर सोमवार को इसे बंद रखा जाता है। इसलिए अपनी ट्रिप प्लान करते समय दिन का खास ख्याल रखें।

4 7 ऑनलाइन टिकट बुकिंग
AMRIT UDYAAN

यहां एंट्री के लिए ऑफलाइन टिकट नहीं मिलते, आपको rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है।

5 7 राष्ट्रपति भवन का नजारा
AMRIT UDYAAN

330 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन भारत की विरासत का प्रतीक है। गार्डन घूमने के साथ-साथ आपको इस ऐतिहासिक इमारत की भव्यता और इसकी शानदार वास्तुकला को करीब से देखने का मौका मिलता है।

6 7 कैसे पहुंचें
AMRIT UDYAAN

यहां (राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन) पहुंचने के लिए सबसे पास सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन है जो महज 1 किमी दूर है। आप पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से भी आ सकते हैं, वहां से इसकी दूरी लगभग 2 किमी है।

7 7 एंट्री गेट की जानकारी
AMRIT UDYAAN

विजिटर्स की सुविधा के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 38 से प्रवेश दिया जाता है। यहां सुरक्षा जांच के बाद आप आसानी से उद्यान की खूबसूरती का आनंद लेना शुरू कर सकते हैं।