भारत लौटने पर अंजू के खिलाफ FIR कराएंगे अरविंद, बोले- कानूनी तौर पर अंजू अभी भी मेरी पत्नी,  वह किसी और से शादी नहीं कर सकती

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भारत लौटने पर अंजू के खिलाफ FIR कराएंगे अरविंद, बोले- कानूनी तौर पर अंजू अभी भी मेरी पत्नी,  वह किसी और से शादी नहीं कर सकती

JAIPUR. भारत से पाकिस्तान गई अंजू के केस में एक नया मोड़ सामने आया है। अंजू का दावा था कि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। अंजू के पति अरविंद ने बताया कि अंजू ने कहा है कि उसने 3 साल पहले दिल्ली में तलाक के कागजात जमा कर दिए थे, लेकिन मुझे अभी तक अदालत से कोई समन या नोटिस नहीं मिला है। अंजू कानूनी तौर पर वह अभी भी मेरी पत्नी है इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। सरकार को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।



अंजू के लौटने पर दर्ज होगी FIR- अरविंद



अंजू के पति अरविंद ने बताया कि सरकार को अंजू के पासपोर्ट और वीजा  समेत सभी दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए। जिससे यह पता चल सके कि उसने पाकिस्तान जाने के लिए कौन-कौन से फर्जी दस्तावेज दिये थे। अरविंद ने बताया कि सरकार को अंजू का वीजा और पासपोर्ट रद्द कर देना चाहिए। साथ ही अरविंद ने कहा कि अंजू के भारत वापस लौटने पर वह इस मामले में FIR दर्ज कराएगा।



काम को लेकर तनाव में थी अंजू



अरविंद ने अंजू को लेकर कहा कि वह काम के वजह से तनाव में रहती थी। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठाएगी। अंजू के व्यवहार को लेकर अरविंद ने बताया कि अंजू जिद्दी थी। वह अगर कुछ करने की ठान ले तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। अरविंद ने शादी को लेकर बताया कि उनकी और अंजु की अरेंज्ड मैरिज हुई थी।


Arvind will lodged FIR on Anju अंजू अब फातिमा अंजू इंडिया पाकिस्तान लव केस अरविंद ने कहा अंजू कानूनी तौर पर मेरी पत्नी अरविंद अंजू पर दर्ज कराएंगे एफआईआर anju now as fatima anju india pakistan love case Arvind said legally she is my wife