ASER 2024: सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में तेजी, गणित और पढ़ने के स्तर में सुधार
2024 की वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (Annual Status of Education Report - ASER 2024) के मुताबिक, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधर रहा है। कक्षा 5 के छात्रों की पढ़ने की क्षमता 44.8% तक पहुंच गई है, जो कि 2022 की तुलना में अधिक है। इसी तरह, कक्षा 3 के छात्रों की पढ़ने की क्षमता भी अब तक के उच्चतम स्तर पर है।
गणित में सुधार, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा
ASER रिपोर्ट में पढ़ने के स्तर का विश्लेषण
ASER की परीक्षा में बच्चों का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि:
- क्या बच्चा अक्षर पढ़ सकता है?
- क्या वह शब्दों को सही ढंग से पढ़ सकता है?
- क्या वह पहली कक्षा के स्तर का कोई पैराग्राफ पढ़ सकता है?
- क्या वह दूसरी कक्षा के स्तर की कोई कहानी पढ़ सकता है?
2022 में तीसरी कक्षा के बच्चों का पढ़ने का स्तर सभी राज्यों में गिर गया था, लेकिन 2024 में इसमें फिर से सुधार देखा गया है।
पढ़ने की क्षमता में बड़ा सुधार
ASER 2024 रिपोर्ट के अनुसार:
पांचवीं कक्षा के उन बच्चों का प्रतिशत, जो दूसरी कक्षा का पाठ पढ़ सकते हैं, 2018 में 44.2% था, जो 2022 में घटकर 38.5% हो गया था। लेकिन 2024 में यह फिर से बढ़कर 44.8% तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में 2022 से 2024 के बीच बच्चों के पढ़ने की क्षमता 10% से अधिक बढ़ी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक