औरंगजेब की कब्र उखाड़ने की कोशिश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ा

Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2025, 19:21 IST
aurangzeb-tomb-controversy Photograph: (thesootr)
औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कब्र तोड़ने जा रहे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। बलराजे अवारे पाटिल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

औरंगजेब की कब्र पर विवाद गहरा गया है। हाल ही में छत्रपति संभाजी राजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र तोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद, रविवार को प्रदर्शनकारी जब कब्र तोड़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बलराजे अवारे पाटिल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



कब्र तोड़ने की दी थी धमकी

23 मार्च, रविवार को धर्मवीर छत्रपति संभाजी राजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र उखाड़ने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद, शहर के क्रांतिचौक परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे, ताकि प्रदर्शनकारियों को रोक सकें।



ये खबरें भी पढ़ें...



धार्मिक आरक्षण पर दत्तात्रेय होसबाले का विरोध, बोले- हमलावर सोच देश के लिए खतरा



केंद्र ने मध्य प्रदेश को दिखाया ठेंगा,नहीं मिले इस साल पीएम आवास



सुरक्षा के कड़े इंतजाम

औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने हाल ही में सुरक्षा कड़े कर दिए हैं। पहले, धातु की चादर लगाई गई थी, और अब कांटेदार तार भी लगाए गए हैं। एएसआई के अधिकारी बताते हैं कि यह मकबरा एक संरक्षित स्मारक है और इसकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।



अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएगा गलत संदेश

एएसआई का कहना है कि अगर इस संरक्षित स्मारक को नुकसान पहुंचाया गया, तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के बारे में गलत संदेश जाएगा। मकबरे के पास सुरक्षात्मक दीवारें और कांटेदार तार लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार का हमला या विध्वंस न हो सके।



ये खबरें भी पढ़ें...



मां ने बॉयफ्रेंड के लिए 9 साल के बेटे को छोड़ा, 2 साल तक कमरे में रहा बंद



अल्लू अर्जुन बने देश के सबसे महंगे एक्टर, एटली की फिल्म के लिए वसूली इतने करोड़ फीस



मकबरे का ऐतिहासिक महत्त्व

यह मकबरा सूफी संत हजरत जैनुद्दीन शिराजी की दरगाह के परिसर में स्थित है। ऐतिहासिक रूप से यह स्थल अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां आने वाले लोग भारत के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का अनुभव करते हैं।







Tags:
  • Archaeological Survey of India
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • प्रदर्शनकारी
  • देश दुनिया न्यूज
  • औरंगजेब की कब्र