एक बार फिर अयोध्या रचेगा इतिहास, आसमान में रामायण कथा.... जानिए इस बार अयोध्या दीपोत्सव में क्या-क्या है खास
अयोध्या में धर्म की अद्भुत छटा दिखेगी, इस बार 19 अक्टूबर को 26 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनेगा। (अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड) 33,000 वॉलंटियर मिलकर इस भव्य दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे।
अयोध्या के आसमान में इस बार दिव्य रामायण कथा उतरेगी, ( ayodhya diwali) 1100 ड्रोन की मदद से होने वाले भव्य ड्रोन शो में प्रभु राम की लीला दिखेगी।
धर्म नगरी अयोध्या में अद्भुत कृति बन रही है! राम की पैड़ी पर छह विशाल पत्थर के दीप बनाए जा रहे हैं।
अयोध्या के घाट नंबर 10 पर दिव्यता दिखेगी, यहां लाखों दीपकों से एक विशाल स्वास्तिक बनाया जाएगा।
इस दीपोत्सव में भव्य आतिशबाजी और लेजर शो होगा, लेजर शो में प्रभु राम की लीला का अद्भुत वर्णन किया जाएगा।
धर्म की पावन भूमि अयोध्या में राम की पैड़ी का भव्य सौंदर्यीकरण हो रहा है। (अयोध्या का राम मंदिर ) यहां के घाटों और सीढ़ियों को ओपन थियेटर जैसा बनाया जा रहा है।
धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव से पहले भव्य राम परिक्रमा होगी। 12 अक्टूबर को महंत दिनेंद्र दास की अगुवाई में यह विशेष यात्रा शुरू होगी।