अयोध्या राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ, सोने का पीतांबर पहनेंगे रामलला
आज 31 दिसंबर 2025 को प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या पूरी तरह सज चुकी है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। चारों ओर जय श्री राम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और दीपों से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यहां कड़े इंतजाम किए हैं।
राजनाथ सिंह और योगी फहराएंगे धर्म ध्वज
इस पावन अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वे सुबह 11:00 बजे तक अयोध्या पहुंचकर रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे। मंदिर के परकोटा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर आज ऐतिहासिक धर्म ध्वज फहराया जाएगा।
यह पहली बार होगा जब मंदिर के परकोटा क्षेत्र में कोई ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद दोनों नेता अंगद टीला पर आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रभु राम की भक्ति में रंगा यह क्षण अयोध्या के लिए बहुत गौरवशाली है।
स्वर्ण पीतांबर और छप्पन भोग
आज अयोध्या में रामलला का रूप सच में बहुत ही सुंदर और अलौकिक लग रहा है। भगवान ने सोने के तारों से बने रेशमी पीतांबर पहने हुए हैं, जो बेहद आकर्षक हैं। रामलला का अभिषेक बड़ी श्रद्धा के साथ सरयू जल, दूध, केसर और अलग-अलग औषधियों के साथ किया गया।
दोपहर के समय भगवान को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। भगवान के श्रृंगार के लिए खास तौर पर स्वर्ण जड़ित आभूषणों का इस्तेमाल किया गया है। गर्भगृह में होने वाली विशेष आरती के लिए दो बड़े स्वर्ण थाल सजाए गए हैं, जो पूरी जगह को और भी दिव्य बना रहे हैं।
इससे पहले रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी। इस दिन द्वादशी थी। इस अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए थे।
दर्शन और आरती का विशेष समय
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन के समय को व्यवस्थित किया गया है। राम मंदिर अयोध्या मेंभक्त सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकते हैं। दोपहर में 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक फिर से दर्शन का लाभ मिलेगा।
सुबह 4:30 बजे मंगल आरती और 6:30 बजे भव्य श्रृंगार आरती संपन्न हुई है। शाम को 7:30 बजे संध्या आरती होगी जिसमें हजारों भक्त शामिल होने वाले हैं। महोत्सव के चलते पूरा शहर भजन और कीर्तन की स्वर लहरियों से गूंज रहा है।
अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पांच दिवसीय उत्सव रखा है। सुबह के समय मानस पाठ और संगीतमय भजनों का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। शाम को वाराणसी की फेमस डांसर्स द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी जाएगी।
भव्य कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि अपनी कविताओं से राम महिमा गाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कायह महोत्सव नई पीढ़ी को सनातन धर्म की महानता और संस्कारों से जोड़ रहा है।