चश्मे में लगे कैमरे से राम मंदिर की फोटो खीचं रहा था शख्स, अरेस्ट
Ayodhya Ram Temple : अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मंदिर में एक शख्स अपने चश्मे में कैमरा लगाकर मंदिर के अंदर छिपकर तस्वीरें ले रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे तस्वीरें लेते हुए पकड़ लिया और अब खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक हाईटेक फीचर्स वाले इस चश्मे की कीमत करीब 32 हजार रुपए है।
चश्मे के फ्रेम में लगे थे दोनों तरफ कैमरे
रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आया एक शख्स अपने चश्मे में कैमरा लगाए हुए था। वह मंदिर परिसर के सभी चेकिंग प्वाइंट से गुजर चुका था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर वह मंदिर में फोटो खींचने लगा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे फोटो खींचते देखा तो उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और खुफिया एजेंसियों के हवाले कर दिया। उसके चश्मे के फ्रेम के दोनों तरफ कैमरे लगे हुए थे, जिससे आसानी से फोटो खींची जा सकती थी।
ये खबर भी पढ़ें...
चित्रकूट में 80 एकड़ में 100 करोड़ से बनेगा रामायण पार्क
अगर मस्जिद तोड़कर मंदिर बना तो वापस कर देंगे जमीन: शंकराचार्य सरस्वती
मंदिर की सुरक्षा हुई सख्त
राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है और इसकी जिम्मेदारी यूपी सरकार द्वारा गठित विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के पास है। एसएसएफ का गठन यूपी पुलिस और पीएसी के अनुभवी जवानों को मिलाकर किया गया है। इन जवानों को खास ट्रेनिंग दी गई है, जिसके बाद इन्हें राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
अयोध्या जैसा बनेगा चित्रकूट, दो जिलों में बनेंगे नए कलेक्ट्रेट भवन
साल 2024 की 10 बड़ी घटनाएं, जिन्हें दुनिया हमेशा रखेगी याद
प्रदेश के संवेदनशील स्थानों की भी सुरक्षा
इससे पहले रामलला की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की छह बटालियन और पीएसी की 12 कंपनियां तैनात थीं। विशेष बल के गठन के समय ही इसका उद्देश्य और जिम्मेदारी तय कर दी गई थी और अब यह बल न सिर्फ अयोध्या में रामलला की सुरक्षा करेगा बल्कि प्रदेश के संवेदनशील स्थानों की भी सुरक्षा करेगा।