क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? बनेगा या नहीं, जानें फायदे और पूरी आवेदन प्रक्रिया

Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2025, 16:59 IST
ayushman-card Photograph: (THE SOOTR)
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज संभव है। जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सालाना 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) इसके लिए आवश्यक दस्तावेज है, जो पात्रता साबित करता है।



आयुष्मान कार्ड से क्या फायदे?

  1. सालाना 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज।
  2. सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज।
  3. अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद के खर्च भी कवर।
  4. दवाइयां, जांच और इलाज सब शामिल।
  5. देशभर में 24x7 सहायता सुविधा।

ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे



द वायर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को क्यों लिखा पक्षपाती हमलावर कुत्ता...



ऐसे जानें आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं...

  1. योजना की वेबसाइट पर जाएं:
    [https://pmjay.gov.in]
  2. 'Am I Eligible' पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. OTP भरकर लॉगिन करें।
  5. नाम, राज्य, और राशन कार्ड जैसी जानकारी डालें।
  6. अगर पात्रता है, तो आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया...

Step 1: नजदीकी CSC सेंटर जाएं...

  • अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
  • अधिकारी आपकी पात्रता की जांच करेगा।

Step 2: दस्तावेजों की जांच और आवेदन...

ये खबरें भी पढ़ें...



क्या होता है कलमा, जिसका हवाला देकर पहलगाम में मार डाला 28 बेकसूरों को



चाय-नाश्ते ने बचा लीं दर्जनों जिंदगी, ढाबे पर खड़ी बस हो गई खाक



  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद आपका आवेदन किया जाएगा।

Step 3: आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें

  • सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
  • आप इसे डिजिटल फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता...

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार (SECC डाटा बेस पर आधारित)
  • अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) के सदस्य
  • भूमिहीन मजदूर
  • बेघर व्यक्ति
  • दिव्यांगजन
  • दिहाड़ी मजदूर और कामगार

आवेदन प्रक्रिया | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • आयुष्मान कार्ड
  • आयुष्मान भारत योजना
  • आवेदन प्रक्रिया
  • Ayushman card
  • देश दुनिया न्यूज