विश्व पर्यटन दिवस पर जानिए भारत में बादलों को छूने वाले हिल स्टेशन, जहां बादलों के बीच कर सकते हैं सैर
घूमने की इन जगहों पर आप बादलों के बीच चलने और उन्हें छूने का एहसास पा सकते हैं, जैसे कि मेघालय, कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ हिल स्टेशन, जो बादलों के घर जैसे लगते हैं।
मेघालय के नोंगजोंग गांव को "बादलों का घर" भी कहा जाता है, जहां हमें ऐसा अनुभव होता है जैसे हम बादलों से घिरे हुए हैं।
यह कर्नाटक का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहाँ पहाड़ियां अक्सर बादलों से ढकी रहती हैं और यहां बादलों के बीच टहलने का आनंद ले सकते हैं।
उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक, नैनीताल के ऊपरी इलाकों में यहां बादलों के विशाल समुद्री लहरों जैसे झुंड दिखाई देते हैं।
पश्चिम बंगाल का यह खूबसूरत शहर अपनी चाय के बागानों और हरे-भरे नजारों के लिए जाना जाता है, जहां संदकफू और टाइगर हिल जैसी जगहों पर बादलों से ढकी चोटियां दिखाई देती हैं।
महाराष्ट्र का माथेरान भी एक बेहतरीन हिल स्टेशन है जहां से हम बादलों के करीब पहुंच सकते हैं।
तमिलनाडु में 'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' के नाम से मशहूर कोडाईकनाल भी हमें बादलों के बहुत करीब ले जाती है।
हिमालय की एक आसान और छोटी पैदल यात्रा है, जहां से आप बर्फ से ढकी चोटियों और हरी-भरी कांगड़ा घाटी के शानदार नजारे देख सकते हैं।
कुद्रेमुख शिखर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अपने घने जंगल, प्रचुर वन्य जीवन और नदी तट के मनोरम दृश्यों के साथ, कुद्रेमुख एक रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।