बाइडेन का विदाई भाषण, अमेरिका में रईसों का दबदबा लोकतंत्र के लिए खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार रात अपने कार्यकाल का आखिरी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता और धन का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। यह भाषण उन्होंने वॉशिंगटन डीसी के ओवल ऑफिस से दिया।
ट्रम्प का नाम लिए बिना निशाना
बाइडेन ने भाषण में एक बार भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके समर्थकों और नीतियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता का इस्तेमाल अपने फायदे और झूठ फैलाने के लिए कर रहे हैं।
अमेरिका में बढ़ रहा आर्थिक असमानता
बाइडेन ने रईसों के दबदबे पर चिंता जताई और इसे देश की प्रगति और लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने टेक्नोलॉजी और औद्योगिक जगत के बढ़ते वर्चस्व से नागरिकों के अधिकारों पर मंडरा रहे खतरे की ओर इशारा किया।
फेक न्यूज का जाल
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में फेक न्यूज का इस्तेमाल करके सच्चाई को दबाया जा रहा है। उन्होंने संविधान में बदलाव की जरूरत बताई ताकि राष्ट्रपति जैसे पद पर रहते हुए भी अपराधी सजा से बच न सकें।
पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज पर चिंता
बाइडेन ने क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर ट्रम्प को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों को खत्म कर रहे हैं। ट्रम्प ने पेरिस क्लाइमेट डील से बाहर निकलने का निर्णय लिया था, जिसे बाइडेन ने फिर से लागू किया।
50 साल का राजनीतिक सफर
अपने 50 साल के राजनीतिक करियर पर बात करते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में ही एक हकलाने वाला बच्चा राष्ट्रपति बन सकता है।
FAQ
- जो बाइडेन ने अपने विदाई भाषण में क्या मुख्य बात कही?
बाइडेन ने लोकतंत्र पर बढ़ते खतरे, आर्थिक असमानता और फेक न्यूज पर चिंता जताई। - क्या बाइडेन ने ट्रम्प का नाम लिया?
नहीं, बाइडेन ने भाषण में ट्रम्प का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी नीतियों पर निशाना साधा। - फेक न्यूज को लेकर बाइडेन का क्या कहना था?
बाइडेन ने कहा कि फेक न्यूज के जरिए सत्ता और फायदे के लिए सच्चाई को दबाया जा रहा है। - बाइडेन ने पर्यावरण को लेकर क्या कहा?
उन्होंने क्लाइमेट चेंज के खिलाफ उठाए गए कदमों को जारी रखने की जरूरत बताई। - बाइडेन का राजनीतिक करियर कब शुरू हुआ?
बाइडेन ने 1972 में डेलावेयर से सीनेटर चुनाव जीतकर करियर की शुरुआत की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक