Sharda Sinha Death : बिहार की लोक गायिका ने एम्स में ली अंतिम सांस
Jitendra Shrivastava | Nov 05, 2024, 22:53 IST
thesootr
लोक गायिका शारदा सिन्हा ने 71 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि की है...
बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि की है। शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के कारण 26 अक्टूबर को AIIMS में भर्ती कराया गया था। उन्हें 4 नवंबर की शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शारदा सिन्हा को पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित किया जा चुका है। अंशुमन ने 4 नवंबर को यूट्यूब पर लाइव आकर लोगों से अपनी मां के लिए दुआ करने को कहा था।
शारदा सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने कर दी है। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए अंशुमन ने लिखा कि आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।
शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत भी एक दिन पहले ही रिलीज किया गया था। हालांकि, इस गाने की रिकॉर्डिंग पहले ही हो गई थी। लेकिन छठ के मौके पर ही उनके नए गीत रिलीज किए जाते थे। इस नए गाने का नाम दुखवा मिटाईं छठी मइया है। यह उनका आखिरी छठ गीत है।
सोमवार रात खबर आई थी कि शारदा की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 2018 में उन्हें मल्टिपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी। ये एक घातक किस्म का ब्लड कैंसर है। तभी से लगातार उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सिंगर की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया था। शारदा सिन्हा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर अंशुमन ने बताया था कि उनकी मां की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं और उन्हें 26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।
सितंबर में शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का 80 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था। इनकी शादी को 54 साल हो चुके थे। पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा शॉक में थीं और तबसे उनकी तबियत भी और बिगड़ी है। अक्टूबर में जब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया तो उन्हें खाने-पीने में भी समस्या होने लगी थी। हालांकि, इन चीजों पर हॉस्पिटल या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी।
'
1 अक्टूबर 1952 को सुपौल बिहार में जन्मीं शारदा सिन्हा ने अपने अधिकतर गाने मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में गाए। उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। 'बिहार कोकिला' कही जाने वालीं शारदा ने बॉलीवुड सहित कई भोजपुरी फिल्मों के गीत गाए, लेकिन वो प्रमुख तौर पर अपने छठ गीतों के लिए बहुत पॉपुलर हुईं। अपने पूरे करियर में उन्होंने कुल 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे। उनका निधन भोजपुरी लोक संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शारदा के बेटे अंशुमन ने की पोस्ट
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, X पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि#NarendraModi #PMModi #ShardaShinha #RIP #News #TheSootr @narendramodi pic.twitter.com/n93QGTcBAV
— TheSootr (@TheSootr) November 5, 2024
छठ के मौके पर आखिरी गाना रिलीज
सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा
पति के निधन के बाद से शॉक में थीं शारदा सिन्हा
'बिहार कोकिला ' को मिला था पद्म श्री और पद्म भूषण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA