घर में पत्नी और बाहर साली के साथ लिव-इन, ऐसे खुली बेवफा आशिक की पोल
Vikram Jain | Oct 18, 2024, 02:15 IST
Bihar Patna Police Cheating husband arrested
पटना में पुलिस ने एक ऐसे बेवफा आशिक को गिरफ्तार किया जो घर में पत्नी और बाहर साली के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। हंगामा बढ़ा तो दो बहन पति के लिए आपस में भिड़ गई। जानें आगे क्या हुआ।
PATNA. बिहार की राजधानी पटना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो प्रेम जाल में फंसाकर दो बहनों को धोखा दे रहा था। जिसमें से एक बहन तो उसकी पत्नी है जिससे उसको दो बच्चे भी हैं। लेकिन ये शख्स पीठ पीछे साली से प्यार के झूठे वादे कर उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। बवाल उस वक्त मच गया जब दोनों बहनें इस व्यक्ति को लेकर आपस में भिड़ गईं। हंगामा इतना जमकर हुआ कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पूरा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र का है। यहां दो बहनों ने एक ही आदमी को अपना पति बताकर जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा, मौके पर पहुंची ने पहली पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर लिया। पहली पत्नी ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि कुर्जी क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति जो पहले से शादीशुदा है, और उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह लिव-इन रिलेशनशिप में अपनी साली के साथ रह रहा था। यह व्यक्ति घर में पत्नी के साथ और बाहर साली के साथ रहकर दोनों बहनों को बेवकूफ बना रहा था।
दरअसल, रविवार को इस व्यक्ति के घर के बाहर महिला संगठन की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंची थीं। इनमें एक महिला उसकी पत्नी थी, जिसने घर के बाहर आते ही जोरों से चिल्लाना शुरू कर दिया- दोनों बाहर निकलो, महिला ये बात अपने पति और छोटी बहन को बोली।
शोर सुनकर जैसे ही छोटी बहन बाहर आई, तो दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई। बड़ी ने छोटी बहन से कहा कि तूने मेरा पति छीना है, मेरा घर उजाड़ दिया है। तेरे वजह से मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया। इस पर महिला की छोटी बहन ने जवाब दिया कि उसने कुछ नहीं किया है। तुम्हारे पति ने मेरे से शादी की है। वह मुझसे प्यार करता है, तुमसे नहीं।
दोनों बहनों के बीच जोरदार लड़ाई चल ही रही थी कि इस दौरान घर में आशिक पति बाहर आया तो दोनों बहनों ने उसे घेर लिया। फिर क्या था दोनों ने इस शख्स सवाल- जवाब शुरू कर दिए... पहली पत्नी ने कहा कि बताओ तुमने किससे शादी की है? ... पति इस सवाल का जवाब दे पाता तभी साली ने कहा कि ... तो बताओ, फिर हम दोनों कौन हैं? तुमने मुझसे भी शादी की है। तुम कहते हो कि मेरे से प्यार करते हो।
लड़ाई आगे बढ़ी और तीनों में जमकर बहसबाजी शुरू हुई, इस दौरान मौके पर मौजूद संगठन के लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बेकाबू होते जा रहा था, फिर क्या था... आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची ने मामला शांत कराया।
पूछताछ में पहली पत्नी ने पुलिस को बताया है इस शख्स से कुछ साल पहले ही शादी हुई थी, हमारे दो बच्चे हैं। इसके बाद फिर मेरी छोटी बहन की शादी हुई। लेकिन घर में झगड़े के कारण बहन का तलाक हो गया। शादी टूटने के बाद छोटी बहन पटना में अकेले ही रह रही थी। इस बीच उसका उसके जीजाजी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी। लेकिन जब मुझे इसकी भनक लगी तो वह हैरान रह गई।
महिला ने आगे कहा कि छोटी बहन ने उसके पति को फंसाया है और मंदिर में छुपके शादी की है। पहले यकीन ही नहीं हुआ कि मेरा पति छोटी बहन के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा है। इसके बाद इस रिश्ते को लेकर विरोध जताया तो पति ने मुझे 11 अक्टूबर को घर से निकाल दिया। इसके बाद मैंने महिला संगठन से मदद मांगी। महिला ने उसके पति पर बच्चों को मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
फिलहाल, मामले में पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानें पूरा मामला
बताया जा रहा है कि कुर्जी क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति जो पहले से शादीशुदा है, और उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह लिव-इन रिलेशनशिप में अपनी साली के साथ रह रहा था। यह व्यक्ति घर में पत्नी के साथ और बाहर साली के साथ रहकर दोनों बहनों को बेवकूफ बना रहा था।
दोनों बहनों के बीच जमकर विवाद
पति के लिए दोनों में तीखी बहस...
बहनों के आरोप और सवालों में घिर गया पति
लड़ाई आगे बढ़ी और तीनों में जमकर बहसबाजी शुरू हुई, इस दौरान मौके पर मौजूद संगठन के लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बेकाबू होते जा रहा था, फिर क्या था... आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची ने मामला शांत कराया।
महिला ने पुलिस को बताई छोटी बहन की स्टोरी
रिश्ते का विरोध किया पति ने घर ने निकाला
केस दर्ज, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari