बिरयानी के नाम पर 70,000 करोड़ का खेल, AI ने पकड़ी रेस्टोरेंट्स की बड़ी टैक्स चोरी

Sanjay Dhiman | Feb 19, 2026, 23:53 IST
Photograph: (the sootr)
आयकर विभाग ने AI के जरिए 70 हजार करोड़ रुपए की बिरयानी बिक्री छिपाने का पर्दाफाश किया है। रेस्टोरेंट्स ने कैश बिल डिलीट कर करोड़ों की टैक्स चोरी की।

News in Short

  • हैदराबाद में टैक्स चोरी का खुलासा, 70 हजार करोड़ रुपए की बिरयानी बिक्री छिपाई गई।
  • रेस्टोरेंट्स ने कैश बिल डिलीट कर 13 हजार 317 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाई।
  • सॉफ्टवेयर और AI टूल्स का इस्तेमाल कर आयकर विभाग ने खुलासा किया।
  • तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टैक्स चोरी पाई गई।
  • जांच अब देशभर में फैली, सीबीडीटी ने पेनल्टी और टैक्स लगाने का निर्णय लिया।

News in Detail

New Delhi. हाल ही में हैदराबाद में आयकर विभाग की जांच में यह सामने आया कि देशभर के रेस्टोरेंट्स ने 70 हजार करोड़ से ज्यादा की बिरयानी बिक्री को छिपाया है। यह घोटाला तब सामने आया जब विभाग ने एक बिलिंग सॉफ्टवेयर की जांच की, जिसका उपयोग करीब 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स कर रहे थे। इस सॉफ़्टवेयर के जरिए कई रेस्टोरेंट्स ने बिल डिलीट करके करोड़ों की टैक्स चोरी की।



AI और सॉफ़्टवेयर से खुला राज

जांच में हैदराबाद, विशाखापट्टनम और अन्य शहरों में इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर के 60 टेराबाइट ट्रांजैक्शन डेटा का विश्लेषण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस सॉफ्टवेयर का देश के करीब 10% रेस्टोरेंट्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी मदद से रेस्टोरेंट्स ने ग्राहकों से पैसे लेने के बाद सॉफ्टवेयर से बिल डिलीट कर दिए।



कैसे काम करता था यह खेल?

रेस्टोरेंट्स ने कैश बिलों को डिलीट करने का तरीका अपनाया। यह तरीका इसलिए कारगर था क्योंकि कैश ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना आयकर विभाग के लिए मुश्किल था। इसके अलावा रेस्टोरेंट्स ने कुछ दिनों के सारे बिल मिटा दिए और कुछ हिस्सों को छोड़ दिया। इससे रिटर्न में बिक्री कम दिखाई जाती थी और आयकर और GST की देनदारी घटाई जाती थी।



बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से ₹13,317 करोड़ की बिक्री के बिल डिलीट किए गए थे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अकेले ₹5,141 करोड़ की बिक्री दबाई गई। तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी बड़ी टैक्स चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।



सीबीडीटी ने जांच को बढ़ाया

आयकर विभाग की शुरुआती जांच के बाद, यह मामला देशभर में फैल गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने इस जांच को अब पूरे देश में फैलाने का फैसला लिया है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इस टैक्स चोरी के मामले में भारी पेनल्टी और टैक्स लगाया जाएगा।



यह खबरें भी पढ़ें..



इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही



इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की घोषणा



बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस में आदतन अपराधी, इंदौर में यादव के साथ पत्नी का भी अरेस्ट वारंट



इंदौर के भंडारी अस्पताल में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का आरोप गलत ब्लड चढ़ाया



Tags:
  • आयकर विभाग
  • AI
  • cbdt
  • टैक्स चोरी
  • हैदराबाद
  • बिरयानी