/sootr/media/media_files/2026/02/19/indore-my-hospital-2026-02-19-23-14-47.jpg)
INDORE. इंदौर के एमवायएच अस्पताल में जिम्मेदारों की सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत के बाद अब बिल्लीकांड हो गया है। एमवाय के संवेदनशील एचआईवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्षा में बिल्ली घूमते हुए मिली।
इसका वीडियो आने के बाद नींद टूटी और बिल्ली पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश हुए। उधर बिल्ली ने ओपीडी में तीन बच्चे भी दे दिए।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/19/cat-2026-02-19-23-16-43.jpeg)
इस यूनिट में घूमते हुए मिली बिल्ली
अस्पताल के एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) में घूमते हुए बिल्ली का वीडियो सामने आया। वह बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में तीन बच्चों को जन्म दे चुकी है। एचआईवी संक्रमित मरीजों के दवा कक्ष में बिल्लियों के घूमने और गंदगी फैलाने की शिकायत लगातार हो रही थी। लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। यहीं पर नवजात बच्चों को दी जाने वाली सेप्ट्रोन दवाएं भी रखी जाती हैं।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/19/indore-my-hospital-2026-02-19-23-17-05.jpeg)
इंदौर एमवाय चूहा कांड पर जयस का महाआंदोलन स्थगित, पुलिस कमिशनरी नहीं, काम कलेक्टरी ही आई
खुद कर्मचारी ही पाल रहे थे बिल्ली
अस्पताल के कर्मचारी ही बिल्ली पालते हुए नजर आए। उधर अब अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने हाउसकीपिंग कंपनी को परिसर खाली कराने और बिल्लियों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं। पेस्ट एंड एनिमल कंट्रोल एजेंसी की जवाबदेही तय करने की बात कही। वहीं हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में एक बिल्ली दिखी थी। बिल्ली पकड़ने के लिए पिंजरा भी रखा गया है।
इंदौर चूहाकांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी
मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत
एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना
डीन और अधीक्षक बिल्ली के होने से कोई नुकसान नहीं होने की सफाई दे रहे हैं। वहीं नर्सिंग ऑफिसर व एचएलएल कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वार्ड परिसर में कोई जानवर दिखते ही तत्काल सूचित किया जाए। वहीं एजेंसी एचएलएल पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया गया है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us