Budget 2025: भारत बनेगा वैश्विक पर्यटन केंद्र, 50 स्थलों का होगा विकास

thesootr Desk | Feb 01, 2025, 14:34 IST
india budget 2025
बजट 2025 में भारत के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की गई है, जिसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। होमस्टे के लिए लोन और चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ साझेदारी भी की जाएगी।

भारत में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। इस बजट में भारत को एक वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की योजना घोषित की गई है। इसके अलावा, सरकार ने पर्यटन से जुड़े रोजगार अवसरों को बढ़ाने के लिए होमस्टे के लिए लोन देने की भी घोषणा की।



खास बात यह है कि इन स्थलों का विकास राज्य सरकारों के साथ मिलकर किया जाएगा और इस प्रक्रिया में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्राइवेट सेक्टर के साथ साझेदारी करेगी, ताकि भारत को एक प्रमुख चिकित्सा पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके। इसके अलावा, भारत के पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रबंधन और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों की विशेष देखरेख का भी प्रस्ताव रखा गया। ये हैं कुछ जरूरी घोषना...



भारत बनेगा वैश्विक पर्यटन केंद्र

राज्यों के साथ मिलकर पर्यटन स्थलों का विकास

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इन 50 प्रमुख स्थलों का विकास राज्यों के साथ मिलकर चैलेंज मोड में किया जाएगा। इसके तहत पर्यटन स्थलों के प्रबंधन में राज्यों को प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन दिए जाएंगे। इस मॉडल का उद्देश्य राज्यों को अपने पर्यटन स्थल के सुधार और विकास में सक्रिय रूप से शामिल करना है।



होमस्टे के लिए MUDRA लोन

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि होमस्टे के लिए माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (MUDRA) के तहत लोन दिए जाएंगे। इससे स्थानीय समुदायों को पर्यटन से जुड़ी अपनी सुविधाओं को बढ़ाने का मौका मिलेगा और छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी। यह कदम ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।



भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों पर ध्यान

बजट में एक खास पहल यह भी की गई है कि सरकार भगवान बुद्ध के जीवन और उनके समय से जुड़े स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान देगी। इन स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, और इनका विकास भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए किया जाएगा।



चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा

सरकार ने चिकित्सा पर्यटन और ‘हील इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ साझेदारी करने का फैसला किया है। इसके तहत भारत को एक प्रमुख चिकित्सा पर्यटन केंद्र बनाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे दुनियाभर के लोग इलाज के लिए भारत की ओर रुख करेंगे।



पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रोत्साहन

बजट में यह भी कहा गया कि भारत के पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि हर एक पर्यटन स्थल का रख-रखाव सही तरीके से किया जाए और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाया जाए।



FAQ

  1. भारत के कौन से पर्यटन स्थल विकसित होंगे?
    भारत के 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा, जिनमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल शामिल हैं।
  2. होमस्टे के लिए लोन कैसे मिलेगा?
    होमस्टे के लिए MUDRA लोन प्रदान किया जाएगा, जिससे छोटे होमस्टे संचालकों को मदद मिलेगी।
  3. चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जाएगा?
    भारत में चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ साझेदारी की जाएगी।
  4. भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का विकास क्यों किया जाएगा?
    भगवान बुद्ध के जीवन और समय से जुड़े स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, जिससे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
  5. राज्य सरकारों को क्या प्रोत्साहन मिलेगा?
    राज्य सरकारों को पर्यटन स्थलों के प्रबंधन में सुधार के लिए प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • latest news
  • बजट 2025
  • budget 2025
  • केंद्रीय बजट 2025
  • budget 2025 live
  • budget 2025 india
  • union budget 2025 date
  • union budget 2025 expectations