Be इंडियन-Buy इंडियन: भारतीय ब्रांड्स को चुनकर अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा दें

Aman Vaishnav | Sept 23, 2025, 14:16 IST
स्वदेशी उत्पाद खरीदकर हम सीधे अपने देश के किसानों, कारीगरों और व्यापारियों को फायदा पहुँचाते हैं। अशोक लेलैंड से लेकर माइक्रोमैक्स जैसे भारतीय ब्रांड्स को चुनना, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में एक सीधा योगदान है।
1 5 स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर बनें
Aman vaishnav (67)

स्वदेशी उत्पादों को खरीदना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, क्योंकि हमारा पैसा विदेशी बाजारों में जाने के बजाय सीधे अपने देश के किसानों, कारीगरों और व्यापारियों तक पहुँचता है। (Be इंडियन-Buy इंडियन) यह स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देता है।

2 5 स्वदेशी कार
Aman vaishnav (61)

जब हम अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी भारतीय कंपनियाँ चुनते हैं, तो हम सिर्फ कार नहीं खरीदते, बल्कि अपने देश के विकास में भी योगदान देते हैं। यह कंपनियाँ भारत में बनी हैं और यहाँ के लोगों को रोजगार देती हैं।

3 5 भारतीय TV
Aman vaishnav (62)

Vu, Micromax, Weston, Onida, और BPL जैसे टीवी ब्रांड्स भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन कंपनियों को सपोर्ट करने से हम अपने देश के कारीगरों और अर्थव्यवस्था को सीधा फ़ायदा पहुँचाते हैं।

4 5 स्वदेशी Mobile Phone
Aman vaishnav (63)

जहाँ आज विदेशी मोबाइल फोन का बाजार में दबदबा है, वहीं लावा, माइक्रोमैक्स, जियोफोन और इंटेक्स जैसे भारतीय ब्रांड्स को चुनकर हम न सिर्फ एक अच्छा विकल्प पाते हैं, (स्वदेशी खरीदो) बल्कि अपने देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।

5 5 Aman vaishnav (64)
Aman vaishnav (64)

भारतीय सड़कों पर रॉयल एनफील्ड, हीरो, बजाज, टीवीएस और एथर एनर्जी जैसे ब्रांड्स का दबदबा है। (वोकल फॉर लोकल) इन कंपनियों को चुनकर हम देश की प्रगति में योगदान देते हैं, (स्वदेशी अभियान) क्योंकि ये सभी ब्रांड्स 'मेक इन इंडिया' अभियान को सशक्त बनाते हैं।