अनजान कॉल पर दिखेगा असली नाम
TRAI New Rules: 1 नवंबर से खत्म होगा अनजान कॉल्स का डर, फोन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, स्पैम और फ्रॉड कॉल का होगा दी एंड
Kaushiki | Oct 15, 2026, 12:45 IST
अनजान कॉल पर दिखेगा असली नाम, 1 नवंबर से नया नियम
एक नवंबर से TRAI का नया CNAP नियम लागू होगा। अब अनजान कॉल्स पर सिम मालिक का असली नाम फोन स्क्रीन पर दिखेगा। इसके लिए किसी ऐप या सेटिंग की जरूरत नहीं होगी। यह नियम ग्राहक फॉर्म के आधार पर काम करेगा। इससे साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगेगी। आइए TRAI New Rules को स्टेप-बाय-स्टेप समझें।
भारत सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। एक नवंबर से देश भर में नया नियम पूरी तरह से लागू होने जा रहा है। इस नए सिस्टम को कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) नाम दिया गया है।
अब आपके फोन की स्क्रीन पर अनजान नंबर के साथ उस व्यक्ति का असली नाम भी साफ-साफ दिखाई देगा। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए इस पूरे सिस्टम को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।
क्या है कॉलर नेम का नियम
भारत में बीते कुछ महीनों से इसकी टेस्टिंग चल रही थी। कई लोगों को अनजान नंबर से कॉल आने पर नाम दिखाई भी दे रहा है। अब इसे सभी के लिए जरूरी करने की बात सामने आई है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI - Telecom Regulatory Authority of India) टेस्टिंग के आदेश पहले ही दे चुका है।
सेटिंग में क्या बदलना होगा
हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में बंद करने का विकल्प मिलने की बात भी कही गई है। यह विकल्प ऑपरेटर के जरिए मिल सकता है। इसकी कन्फर्मेशन अभी बाकी है। इस कदम से फर्जी कॉल और फाइनेंसियल फ्रॉड करने वाले अपराधियों की कमी आएगी।
सिम किसके नाम पर, नाम उसी का
जैसे- मान लीजिए सिम रमेश के नाम पर खरीदी गई है। उसे उनकी पत्नी जानकी इस्तेमाल करती हैं। जानकी किसी को कॉल करती हैं। सामने वाले ने उनका नंबर सेव नहीं किया है। तब उसकी स्क्रीन पर रमेश का नाम दिखेगा। यानी कॉल जानकी कर रही हैं, लेकिन नाम रमेश का आएगा।
साइबर फ्रॉड पर कैसे लगेगी रोक
ये नाम सिम लेते समय दिए गए ग्राहक आवेदन फॉर्म (CAF - Customer Acquisition Form) की जानकारी से मिलते हैं। यानी ये ट्रूकॉलर जैसे थर्ड पार्टी ऐप के नाम नहीं होंगे। एक रिपोर्ट में कंपनियों के असमंजस की बात भी आई थी। सवाल था कि फॉर्म का नाम दिखेगा या असली यूजर का।
क्या ट्रूकॉलर ऐप की हो जाएगी छुट्टी
पहले क्या-क्या हुआ
एयरटेल हिमाचल में इसे आजमा रही थी। सीधी बात यह है कि अनजान नंबर पर नाम दिखेगा। लेकिन वह सिम मालिक का नाम होगा। जरूरी नहीं कि कॉल करने वाला वही व्यक्ति हो। इसलिए सिर्फ नाम देखकर भरोसा न करें। बैंक या पैसे से जुड़ी कॉल पर खास सावधानी रखें।
यह खबर क्यों जरूरी है
FAQs:
- कॉलिंग नाम प्रेजेंटेशन (CNAP) क्या है?
कॉलिंग नाम प्रेजेंटेशन (CNAP) एक नया नियम है जिसके तहत अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर उस कॉलर का असली नाम फोन की स्क्रीन पर दिखाई देगा। - क्या CNAP सेवा के लिए मुझे किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है?
नहीं, CNAP सेवा के लिए आपको कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है, यह सेवा आपके फोन में बाय-डिफॉल्ट ऑन रहेगी। - क्या मुझे CNAP सेवा बंद करने का विकल्प मिलेगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, CNAP सेवा को बंद करने का विकल्प मिल सकता है, लेकिन इसके बारे में अंतिम पुष्टि अभी बाकी है।
CM भजनलाल की DGP संग बैठक के 2 दिन बाद BJP विधायक की कार में तोड़फोड़, पंचायत चुनाव में सुरक्षा पर सवाल?
By Saurabh Mishra
वन विभाग की कार्रवाई से नाराज 35 गांवों के आदिवासी आएंगे भोपाल, सीएम को दिखाएंगे जमीन के कागजात
By Sourabh Bhatnagar
श्रीगंगानगर में ड्रोन से हथियार-विस्फोटक की खेप पाकिस्तान से किसने भेजी, जयपुर एटीएस करेगी जांच
By Ashish Bhardwaj
चेतन साहू हत्याकांड में 3 आरोपियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने दूसरे बॉयफ्रेंड संग मिलकर की थी हत्या
By Harrison Masih
मैडम पैसे मांगती हैं, मेरी जान को खतरा! कंपाउंडर ने भिंड आयुष अधिकारी पर लगाए कथित वसूली के आरोप
By Amresh Kushwaha
MP में शिक्षकों का बढ़ेगा काम, ई-अटेंडेंस के बाद अब देना होगा बच्चों की पढ़ाई का हिसाब-किताब
By Manya Jain
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे
By Aman Vaishnav