केंद्र सरकार ने जारी किया जनगणना का नोटिफिकेशन, 2 चरणों में होगी पूरी प्रोसेस

Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 12:26 IST
jangadna
गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। जनगणना अभियान में करीब 1.3 लाख अधिकारी तैनात किए जाएंगे। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, इसके बाद 2021 में कोविड के चलते प्रक्रिया टल गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की 16वीं और आजादी के बाद 8वीं जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह जनगणना 16 साल बाद हो रही है। जनगणना का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने समीझा बैठक की थी। बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



census-notification-issued


दो चरणों में पूरी होगी जनगणना

देश के बर्फीले इलाकों जैसे लद्दाख में एक अक्टूबर 2026 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। जबकि बाकी जगह यह काम एक मार्च 2027 तक चलेगा। इस बार जातिगत आधार पर भी जनगणना की जाएगी।



यह भी पढ़ें..जाति जनगणना में क्रीमीलेयर और उपवर्गीकरण की बड़ी चुनौती



लाखों अधिकारी होंगे शामिल

इस व्यापक जनगणना अभियान में लगभग 1.3 लाख अधिकारी सीधे तौर पर शामिल होंगे और लगभग 34 लाख सुपरवाइजर डाटा जुटाने का काम करेंगे। रविवार को गृह मंत्री ने जनगणना की रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



हर 10 में सरकार कराती है जनगणना

भारत में हर 10 साल में एक बार जनगणना कराई जाती है, जिसका उद्देश्य देश की आबादी, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी इकट्ठा करना होता है। यह जानकारी सरकार को नीतियां बनाने और योजनाएं तय करने में मदद करती है।



जनगणना कैसे होती है

  • सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी: जनगणना कराने के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
  • घर-घर जाकर जानकारी जुटाना: ये कर्मचारी हर घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाते हैं और आंकड़े इकट्ठा करते हैं।
  • आंकड़ों का विश्लेषण: इकट्ठे किए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है और सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाती है।

यह भी पढ़ें...जातिगत जनगणना पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने राहुल गांधी को श्रेय दिया, बीजेपी ने मोदी को



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Caste Census | मोदी सरकार | केंद्र सरकार | केंद्रीय गृहमंत्री | नरेंद्र मोदी | 2011 की जनगणना के अनुसार आंकड़ा



Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • मोदी सरकार
  • Caste Census
  • जातिगत जनगणना
  • census
  • जनगणना
  • 2011 की जनगणना के अनुसार आंकड़ा
  • केंद्रीय गृहमंत्री