शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर ने दिखाए तेवर, बीजेपी सांसदों से कहा- बोलेंगे हम सुनेंगे आप

Deeksha Nandini Mehra | Jun 26, 2024, 11:24 IST
शपथ के बाद चंद्रशेखर के कड़े तेवर
संसद सत्र के दूसरे दिन यूपी के 80 सांसदों ने भी शपथ ली। इनमें आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल रहे। शपथ के दौरान चंद्रशेखर के तीखे तेवर दिखने को मिले...

Chandrashekhar Azad Shapath Video :18वीं लोकसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट और बाकी सांसदों ने शपथ ली।



सत्र के दूसरे दिन यूपी के 80 सांसदों ने भी शपथ ली। इनमें आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल रहे। शपथ के दौरान चंद्रशेखर के तीखे तेवर दिखे। उन्होंने बीजेपी सांसदों को सदन में ही सुना दिया। अब इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



यह है पूरा मामला


दरअसल, सत्र के दूसरे नगीना लोकसभा सीट से जीत कर पहली बार संसद पहुंचे चंद्रशेखर ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने सदन में कई नारे लगाए। उन्होंने नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय मंडल, जय जवान, जय किसान, भारतीय लोकतंत्र जिंदाबाद, भारत की महान जनता जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी बीच बीजेपी सांसदों ने उन्हें टोक दिया। बीजेपी सांसदों ने कहा अब पूरा भाषण सुनाएंगे क्या?



ये खबर पढ़िए...लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह में दिखी भाषायी विविधता, इन दस सांसदों ने ली संस्कृत भाषा में शपथ



चंद्रशेखर का कड़े स्वर में जवाब


चंद्रशेखर ने प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाते हुए कहा कि देंगे सर इसलिए यहां आए हैं। इसके बाद चंद्रशेखर सीढ़ियों पर पहुंचते हुए कहा कि हम कहने आए हैं तो सुनना पड़ेगा आप सबको।



यहां देखें वीडियो क्लिप





स्पीकर चुनाव आज


आज संसद में स्पीकर का चुनाव होना है। एनडीए के ओम बिरला का मुकाबला विपक्ष के के. सुरेश से है। सरकार ने विपक्ष से स्पीकर पद पर समर्थन देने की मांग की थी, लेकिन विपक्ष डिप्टी स्पीकर पोस्ट की मांग कर रहा था। शपथ के बाद चंद्रशेखर के तेवर | video viral



ये खबर पढ़िए...पीएम मोदी ने स्पीकर पद के लिए रखा ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव, लोकसभा की कार्यवाही जारी



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • शपथ ग्रहण समारोह
  • video viral
  • Chandrashekhar Azad Shapath Video
  • शपथ के बाद चंद्रशेखर के तेवर
  • नगीना लोकसभा सीट