चीनी सरकार ने महिला को इस्लामी शिक्षा देने पर सुनाई 17 साल की जेल

Jitendra Shrivastava | Jan 11, 2025, 19:54 IST
chinese-government-punishment-woman-teaching-islamic-education-children
चीनी सरकार ने एक महिला को अपने और पड़ोसी के बच्चों को बैठा कर इस्लामी तालीम देने पर 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, ये अवैध भूमिगत धार्मिक गतिविधि थी।

चीन के शिनजियांग प्रांत चीनी सरकार उइगुर मुस्लिमों पर लगातार अत्याचार कर रही है। हाल ही में एक महिला को अपने और पड़ोसी के बच्चों को बैठा कर इस्लामी तालीम देने पर 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, ये अवैध भूमिगत धार्मिक गतिविधि थी। जिनको रोकना आवश्यक था। चीनी सरकार महिला को सजा देने पर ही नहीं थमी, उसने वहां तालीम ले रहे मासूमों को भी जेल की सजा सुनाई।



कोर्ट ने सुनाई 17 साल की सजा

धार्मिक शिक्षा देने में दोषी

रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, रोजी को धार्मिक शिक्षा देने के आरोप में दोषी पाया गया था। इस मामले को संभाल रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार, चीन में धार्मिक शिक्षा को इस तरीके से देने के खिलाफ सख्त नियम हैं। इस तरीके के एजुकेशन सिस्टम को अवैध माना जाता है। महिला और उसके बच्चों ने नियमों का उल्लंघन किया है इसी वजह से उनके ऊपर कार्रवाई हुई है।



दुनिया भर की 35 हजार ऑनलाइन फार्मेसी अवैध, इस रिपोर्ट में दावा



अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की अपील

कई लोगों ने इस घटना की आलोचना की है। आलोचकों का कहना है कि भले ही सरकार इसे अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने की कोशिश बताती हो, लेकिन यह वास्तव में उइगुर मुस्लिमों के धार्मिक अधिकारों पर सीधा हमला है। वे मानते हैं कि चीनी सरकार लगातार उइगुर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। उइगुर मुस्लिमों के दमन के मामले में चीनी सरकार की आलोचना पूरी दुनिया में होती रही है, और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने सरकार से उइगुरों की संस्कृति और धर्म के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों को रोकने की अपील की है।



भारत को तेजस का इंतजार, चीन बना रहा है घातक विमान : वायुसेना प्रमुख



आरएफए की रिपोर्ट के अनुसार, उइगुर मुस्लिमों पर अत्याचार का यह एकमात्र मामला नहीं है। लीक हुए चीनी दस्तावेजों, पूर्व बंदियों के बयानों और उइगुर अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों के मुताबिक, इन मुसलमानों को धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने पर सजा दी जाती है। वहां की मस्जिदों को तोड़ा जाता है और उनकी संस्कृति को मिटाने की पूरी कोशिश की जाती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • चीन
  • Chinese President Xi Jinping
  • चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
  • China
  • इंटरनेशनल न्यूज हिंंदी
  • Muslims
  • मुस्लिमों
  • देश दुनिया न्यूज