पुणे जहरीली शराब कांड: अब तक 24 की मौत, 21 अधिकारी निलंबित, 22 गिरफ्तार

Manya Jain | May 22, 2026, 13:09 IST
Breaking News
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब कांड में मौतों की संख्या 24 पहुंच गई है। इस मामले में 21 अधिकारियों को निलंबित किया है। वहीं, 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भिवंडी से 5,929 लीटर मेथेनॉल जब्त

पिंपरी-चिंचवड़, पुणे में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 24 तक पहुंच गया है। जांच में भिवंडी से 5,929 लीटर मेथेनॉल जब्त हुआ। लापरवाही के आरोप में 21 अधिकारी निलंबित किए गए और अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।



------------------



शपथ 3 जून को ग्लास हाउस में

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को नया CM चुन लिया गया। कार्यवाहक सीएम सिद्धारमैया ने प्रस्ताव रखा। कैबिनेट में बदलाव के साथ उनके बेटे और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल हो सकते हैं। शपथ 3 जून को ग्लास हाउस में होगी।



-----------



5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के बयान के विरोध में युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाई।
  • इस सटायर पेज ने महज 56 पोस्ट में इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए।
  • फॉलोअर्स की रेस में इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ने देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को पीछे छोड़ा।
  • बढ़ती लोकप्रियता के बीच CJP का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।
  • पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का सीधा आरोप लगाया है।

CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। साथ ही CJP की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। पार्टी ने सुबह सवा आठ बजे एक्स (X) पर यह जानकारी दी। इसके बाद दोपहर में फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक और पोस्ट किया।



नारायण त्रिपाठी कॉकरोच जनता पार्टी करेंगे ज्वाइन?

भाजपा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। इसमें उन्होंने खुद को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ने की घोषणा की। उनके इस अजीब बयान से हर कोई पूरी तरह हैरान है। अब राजनीतिक गलियारों में इस पर खूब चर्चा हो रही है।



कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैक

कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पार्टी के फाउंडर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब अकाउंट का एक्सेस हमारे पास नहीं है।



94.7% फॉलोअर्स भारत से

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिखाया उनकी पार्टी को फॉलो करने वाले लोगों का प्रतिशत दिखा रहे हैं।सबसे ज्यादा भारत से 94.7% लोग कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो कर रहे



अभिजीत दिपके को धमकी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकी मिली है। इसका सनसनीखेज खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया है। दिपके को अलग-अलग अनजान नंबरों से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। एक मैसेज में उन्हें अपना अकाउंट बंद करने की चेतावनी मिली है।



इसमें उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए भी कहा गया है। ऐसा न करने पर अमेरिका में भी जान से मारने की बात लिखी है। एक अन्य नंबर से उनके घर का पता लगाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा एक युवक ने धमकी भरा वीडियो संदेश भी भेजा है। वीडियो में दिपके के माता-पिता का घर ढूंढ लेने का दावा किया गया है।



ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान से होने का दावा

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बहस छिड़ गई है। एक्स (X) पर पार्टी के फॉलोअर्स की लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि ये इंस्टाग्राम फॉलोअर्स फर्जी हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर बग्गा ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह असल में पाकिस्तान जनता पार्टी है।



HI2aCU8agAAVI3m


बग्गा के मुताबिक इंस्टाग्राम पर इसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं। वहीं एक्स पर एक अन्य यूजर ने भी सबूत के साथ तस्वीर शेयर की है। यूजर का दावा है कि पार्टी के फॉलोअर्स में अधिकांश पाकिस्तानी अकाउंट्स हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



भारतीय राजनीति में डिजिटल उलटफेर

सोशल मीडिया के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला हो। खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की रेस में एक नए-नवेले सटायर (व्यंग्य) पेज ने पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेट की दुनिया में महज कुछ दिन पहले शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party - CJP) के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का आंकड़ा 20 मिलियन यानी दो करोड़ को पार कर चुका है।



ce437380-f96


c3d3603b-890


दूसरी तरफ, सालों की मेहनत और 18 हजार से ज्यादा पोस्ट शेयर करने वाली बीजेपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस समय 8.7 मिलियन (87 लाख) फॉलोअर्स हैं। महज 56 पोस्ट के साथ एक करोड़ का आंकड़ा पार करना सोशल मीडिया गुरुओं को भी हैरान कर रहा है।



आखिर कैसे शुरू हुआ अनोखा आंदोलन?

इस अनोखे आंदोलन की शुरुआत किसी बड़े राजनीतिक मंच या रैली से नहीं हुई थी। इसके पीछे अदालत की एक कार्यवाही के बाद पैदा हुआ ऑनलाइन गुस्सा है। दरअसल, हाल ही में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सीजेआई जस्टिस सूर्यकांतने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले और रोजगार तलाश रहे युवाओं के लिए कथित तौर पर 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट्स' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।



Unemployed youth like cockroaches, parasites: CJI slams those who attack system - India Today


कौन हैं अभिजीत दिपके?

इस पूरे आंदोलन के सूत्रधार और कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर प्रेसिडेंट 30 साल के अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) हैं। अभिजीत ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है और वे डिजिटल मीडिया के अच्छे जानकार हैं। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया कैंपेन में भी काम किया था।



Who is Abhijeet Dipke, the brains behind the viral Cockroach Janta Party movement? – Firstpost


अभिजीत का कहना है कि यह कोई पहले से प्लान किया हुआ स्पॉन्सर्ड अभियान नहीं है। देश के युवाओं के अंदर सिस्टम, रोजगार की कमी और अपनी बात न सुने जाने को लेकर जो हताशा थी, वह इस प्लेटफॉर्म के जरिए अचानक बाहर आ गई है। यही वजह है कि महज पांच दिनों के अंदर इस वेबसाइट पर 8 लाख से ज्यादा युवाओं ने मेंबरशिप फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा लिया है।



सदस्यता की मजाकिया शर्तें

इस पार्टी के डिजिटल सदस्यता फॉर्म की शर्तें बहुत ही मजेदार और व्यंग्यात्मक हैं। इसमें आवेदक का बेरोजगार होना, आलसी होना और 'क्रॉनिकली ऑनलाइन' (हर वक्त इंटरनेट पर एक्टिव रहना) होना शामिल है। इस मजेदार अंदाज के कारण महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेताओं ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी।



4dd26834-0bf


भले ही CJP देखने में एक मीम या मजाक लग रही हो, लेकिन इसके पीछे जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं, वे बहुत गंभीर हैं। युवाओं का कहना है कि वे पारंपरिक राजनीति को छोड़कर अब एआई (AI), सेमीकंडक्टर, नीट (NEET) पेपर लीक और क्लीन एनर्जी जैसे भविष्य के जरूरी विषयों पर बातचीत करना चाहते हैं।



X अकाउंट ब्लॉक पर मचा बवाल

इस डिजिटल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है। संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनकी पार्टी का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक (Withheld) कर दिया गया है। अब भारत से इस अकाउंट को खोलने पर कानूनी रोक का संदेश दिखाई देता है।



cockroach-janta-party-cjp-x-account-blocked-india


अभिजीत दीपके का आरोप है कि सरकार युवाओं की इस एकजुटता से पूरी तरह डर गई है और इसी डर की वजह से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर अब हैशटैग #CJPBlock ट्रेंड करने लगा है और लोग अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सरकार पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।



क्या भविष्य में चुनाव लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी?

बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी को पीछे छोड़ने के बाद अब हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह मोर्चा आने वाले समय में सच में चुनाव लड़ेगा? क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में यह पार्टी मैदान में दिखेगी?



इस पर संगठन के प्रमुख अभिजीत दिपके का कहना है कि अभी इस आंदोलन को शुरू हुए सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं। इसलिए वे फिलहाल केवल रजिस्टर्ड युवाओं से वर्चुअली बातचीत कर रहे हैं और जल्दबाजी में चुनाव को लेकर कोई भी फैसला नहीं लेंगे।



ये भी पढ़ें...



कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, चार दिन में बीजेपी को पछाड़ा



चार दिन में कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, इंस्टा पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स



कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर CJP का जलवा, महुआ मोइत्रा भी होना चाहती हैं शामिल



CBI करेगी एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस की जांच, MP सरकार ने की सिफारिश



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • आम आदमी पार्टी
  • बीजेपी
  • इंस्टाग्राम
  • ट्विटर
  • सोशल मीडिया
  • CJI
  • सीजेआई
  • राजनीतिक
  • सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत
  • कॉकरोच जनता पार्टी