चार दिन में कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, इंस्टा पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स

Aman Vaishnav | May 21, 2026, 10:04 IST
Share
cockroach  janta party cjp instagram followers cross bjp
cockroach janta party cjp instagram followers cross bjp

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को फॉलोअर्स में पछाड़ दिया है। महज 56 पोस्ट में ही एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कर लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 8.7 मिलियन यानी 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

सोशल मीडिया के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला हो। खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की रेस में एक नए-नवेले सटायर यानी व्यंग्य पेज ने पीछे छोड़ दिया है।

इंटरनेट की दुनिया में महज तीन या चार दिन पहले शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का आंकड़ा 10 मिलियन यानी एक करोड़ को पार कर चुका है।

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर खबर लिखे जाने तक 8.7 मिलियन यानी 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी',  क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन - cockroach janata party viral unemployed youth  political movement ...
कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन - cockroach janata party viral unemployed youth political movement ...

महज 56 पोस्ट और हैरान करने वाले आंकड़े

इस डिजिटल जंग के आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। आप खुद सोचिए जहां भाजपा ने सालों की मेहनत और 18 हजार 400 से ज्यादा पोस्ट (कंटेंट) शेयर करके 8.7 मिलियन फॉलोअर्स का बेस तैयार किया था।

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी ने महज 56 पोस्ट किए हैं और एक करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।

c3d3603b-890
c3d3603b-890

ce437380-f96
ce437380-f96

आखिर कैसे शुरू हुआ यह आंदोलन?

इस अनोखे आंदोलन की शुरुआत किसी बड़े राजनीतिक मंच या रैली से नहीं हुई थी। इसकी शुरुआत हुई अदालत की एक कार्यवाही के बाद पैदा हुए ऑनलाइन गुस्से से हुई है।

दरअसल हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवाओं के लिए एक बात कही थी। उन्होंने युवाओं के लिए कथित तौर पर कॉकरोच और पैरासाइट्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

बस इसी बात ने इंटरनेट पर आग लगा दी। देश के युवाओं को यह बात इतनी चुभ गई कि उन्होंने इस अपमान को ही अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक पहचान बना लिया।

Cockroach Janta Party: Who is the founder, website link, manifesto, and why  it's going viral - The Economic Times
Cockroach Janta Party: Who is the founder, website link, manifesto, and why it's going viral - The Economic Times

कौन हैं इसके सूत्रधार?

इस पूरे आंदोलन के सूत्रधार और कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर प्रेसिडेंट 30 साल के अभिजीत दिपके हैं। अभिजीत ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई की है।

अभिजीत दिपके का कहना है कि यह टिप्पणी युवाओं को इसलिए सबसे ज्यादा चुभी क्योंकि यह देश के संविधान के रक्षक यानी खुद सीजेआई की तरफ से आई थी।

कोई प्री-प्लान्ड अभियान नहीं, सिर्फ युवाओं की हताशा

अभिजीत दिपके ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ बताया है कि यह कोई पहले से प्लान किया हुआ स्पॉन्सर्ड अभियान नहीं है।

देश के युवाओं के अंदर सिस्टम, रोजगार की कमी और अपनी बात न सुने जाने को लेकर सालों से जो हताशा और गुस्सा था, वह इस प्लेटफॉर्म के जरिए अचानक बाहर आ गया है।

युवाओं का यह गुस्सा इस कदर बढ़ा कि महज चार दिनों के अंदर इस सटायर वेबसाइट पर 2 लाख से ज्यादा युवाओं ने बकायदा मेंबरशिप फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म की मजेदार और व्यंग्यात्मक शर्तें

इस पार्टी के सदस्यता फॉर्म की शर्तें भी बहुत ही मजेदार और व्यंग्यात्मक हैं।

  • आवेदक का बेरोजगार होना।
  • आवेदक का आलसी होना।
  • आवेदक का क्रॉनिकली ऑनलाइनहोना, यानी जो हर वक्त इंटरनेट पर एक्टिव रहता हो।

हिंदू-मुस्लिम को छोड़कर असली मुद्दों पर निशाना

Cockroach Janta Party भले ही देखने में एक मीम या मजाक लग रही हो। इसके पीछे जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं, वे बहुत गंभीर हैं। इस आंदोलन से जुड़े युवाओं का कहना है कि पिछले 12 सालों से देश की राजनीति सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।

जबकि आज की युवा पीढ़ी एआई (AI), सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी जैसे भविष्य के जरूरी विषयों पर बातचीत करना चाहती है।

नीट पेपर लीक और व्यवस्था पर सवाल

युवाओं ने हाल ही में हुए नीट पेपर लीक का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने पेपर लीक के कारण एक छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का जिक्र किया। साथ ही सीधा सवाल पूछा कि इतनी बड़ी सिस्टम की नाकामी के बाद भी देश के शिक्षा मंत्री अपने पद पर कैसे बने हुए हैं?

CJP का 5-सूत्रीय एजेंडा

वेबसाइट पर इस पार्टी ने अपना 5-सूत्रीय एजेंडा जारी किया है।

  1. पूर्व मुख्य न्यायाधीशों को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा की सीट न दी जाए।
  2. वैध वोट काटने वाले चुनाव अधिकारियों पर बहुत सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
  3. महिलाओं को कैबिनेट और संसद में पूरे 50 फीसदी का आरक्षण मिले।

क्या लोकसभा चुनाव में उतरेगी कॉकरोच पार्टी?

फॉलोअर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को पीछे छोड़ने के बाद अब हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि क्या यह मोर्चा आने वाले समय में सच में चुनाव लड़ेगा? क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में यह पार्टी मैदान में दिखेगी?

इस पर संगठन की तरफ से साफ कहा गया है कि अभी इस आंदोलन को शुरू हुए सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं। इसलिए वे फिलहाल केवल रजिस्टर्ड युवाओं से बातचीत कर रहे हैं। साथ ही जल्दबाजी में चुनाव को लेकर कोई भी फैसला नहीं लेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

चार दिन में कॉकरोच जनता पार्टी ने BJP को पछाड़ा, इंस्टा पर 10.8 मिलियन फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर CJP का जलवा, महुआ मोइत्रा भी होना चाहती हैं शामिल

CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं को बताया कॉकरोच, कहा- सिस्टम पर हमला करने वाले परजीवी

हाईवे पर भाजपा नेता के साथ हनीट्रैप, बंधक बनाकर लूटा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित 7 गिरफ्तार

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • बीजेपी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • नीट पेपर लीक
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती