फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस

thesootr Desk | Jun 10, 2025, 18:05 IST
Photograph: (Corona started scaring)
कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। भारत में इस समय एक्टिव केसों का आंकड़ा 6800 से अधिक निकल गया है। केरल कर्नाटक सहित 5 राज्यों में कोरोना चिंताजनक स्थिति में पंहुच चुका है। 68 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। देश में इस समय एक्टिव केसों का आंकड़ा 6800 से अधिक हो गया है। केरल कर्नाटक सहित पांच राज्यों में कोरोना चिंताजनक स्थिति में पंहुच चुका है। इस दौरान जहां 300 नए मामले सामने आ चुके हैं तो 68 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब तक कोरोना के मामले में केरल 2053 केसों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।



MP में 53 एक्टिव केस, दो की गई जान

देश के अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में स्थिति बेहतर कही जा सकती है। अभी प्रदेश मे 53 एक्टिव केस है। 10 जून तक प्रदेश में 83 संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें 29 रिकवर हुए तो 2 की मौत हुई। सोमवार को प्रदेश के ग्वालियर में एक साथ 3 डॉक्टरों सहित 6 नए मामले आए। अब तक कोरोना से मौत के मामले मे महाराष्ट्र में सबसे अधिक 18 मौतें हुई है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर तैयारी भी प्रारंभ कर दी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ( WHO ) ने भारत में तेजी से बढते कोरोना के मामलों को फिलहाल चिंताजनक नहीं माना है।



देश में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट

इस साल अब तक सामने आए कोरोना के मामलों मे चार नए वैरिएंट जांच में मिले है। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल के अनुसार देश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में जो वैरिएंट डिडेक्ट किए गए उनकी पहचान LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के तौर पर हुई है। डायरेक्टर डॉ. बहल के अनुसार मामले गंभीर नहीं हैं, लेकिन सतर्कता बेहद आवश्यक है।



यह खबरें भी पढें...



बेवफा सोनम रघुवंशी को राजा की सुहागन रहने की जगह विधवा बन राज से करना थी शादी, ये है साजिश की पूरी कहानी



ऑस्ट्रिया के हाईस्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत, 28 घायल, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली



कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी भी बेअसर

देश में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट को लेकर भले ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन इसे खतरनाक न मान रहा हो, लेकिन इसके ताजा वैरिएंट जिनमें JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन पुराने वैरिएंट की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है। देश मे इस समय अधिकांश मामले JN.1 वैरिएंट के मिल रहे है। जांच में आधे से ज्यादा सैंपल ईसी वैरिएंट के मिल रहे है।



ये खबरें भी पढ़ें...



Ramayan Movie में रणबीर कपूर के साथ कौन-कौन से बड़े सितारे आएंगे, जानें कौन हैं वो 19 स्टारकास्ट



कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा



कई राज्य अलर्ट मोड पर

भारत के पांच राज्यों जिनमे केरल कर्नाटक, महाराष्ट्र,गुजरात, दिल्ली मे इस समय कोरोना के मामले तेजी से बढे है। जिसे देखते हुए देश के अन्य राज्यों ने भी इससे निपटने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। गुजरात सरकार ने अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और आक्सीजन की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं तो उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में सर्तकता बरती जा रही है। कोविड वार्ड,अस्पताल में ऑक्सीजन तथा आवश्यक दवाईयों के इंतजाम किए जा रहे है। कई जगह यात्रियों की थर्मल स्कैनर की जा रही है तो अस्पतालों में कोविड वार्ड बनाए जा रहे है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧







Tags:
  • भारत
  • कोरोना
  • केरल