विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर बना रहे हजारों युवाओं को बंधक, इस ठगी से ऐसे करें बचाव
5 पॉइंट्स में खबर को समझें...
- विदेश में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है।
- फर्जी जॉब ऑफर से युवाओं को म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में बंधक बना लिया जाता है।
- साइबर स्लेवरी के शिकार देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और फिलीपींस शामिल हैं।
- सीबीआई ने टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के ऑफर्स को संदिग्ध मानने की चेतावनी दी है।
- विदेश में नौकरी से पहले कंपनी और एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है।
नौकरी का सपना और साइबर ठगी
भारत में लाखों युवा विदेश में नौकरी पाने का सपना देखते हैं। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वे कई बार विदेश जाने के लिए कर्ज भी लेते हैं, लेकिन अब यह सपना बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। हाल ही में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है (Beware of cyber crime), जिसमें बताया गया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय गिरोह विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं को फंसा रहे हैं।
ये गिरोह फर्जी जॉब ऑफर (Fake Job Offers) के जरिए युवाओं को विदेश ले जा रहे है। वहां उन्हें बंधक बनाकर उनसे साइबर अपराध (Cyber crime) करवाए जा रहे हैं। ये अपराध मुख्य रूप से म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में हो रहे हैं, जहां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
साइबर स्लेवरी का खतरनाक चेहरा
सीबीआई के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को आकर्षक नौकरी और फ्री ट्रैवल का लालच देकर उन्हें विदेश भेजते हैं। वे अक्सर टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) पर इन युवाओं को विदेश भेजते हैं और वहां पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद उन्हें साइबर अपराधों में फंसा लिया जाता है, जहां उन्हें ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud), और अन्य गैरकानूनी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। जब तक इन्हें एहसास होता है कि वे कुछ गलत कर रहे है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
यहां इन युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ता है। उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती और लगातार दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह एक प्रकार की "साइबर गुलामी" (Cyber Slavery) या "साइबर बंधुआ मजदूरी" है।
30 देशों से हो रही साइबर ठगी
युवाओं को जागरूक करना जरूरी
साइबर स्लेव्स (Cyber Slaves) की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साइबर सुरक्षा (Cyber security) में सुधार की आवश्यकता है। इन गिरोहों का पर्दाफाश करना और युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि वे फर्जी जॉब ऑफर्स से बच सकें।
इसके अलावा, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इन अपराधों को रोकने के लिए अधिक सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और युवाओं को इन जालसाजों से बचाया जा सके।
ये खबर क्यों जरूरी है?
आजकल युवा विदेश में अच्छी नौकरी का सपना देख रहे हैं, लेकिन ठग लोग इसी का फायदा उठा रहे हैं। विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर वो लोगों को फंसाते हैं(नौकरी के नाम पर ठगी) और फिर उनका शोषण करते हैं। ये ठग न सिर्फ पैसे हड़पते हैं, बल्कि पीड़ितों को बंधक बनाकर उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं।
ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोगों का सतर्क रहना बहुत जरूरी है, ताकि कोई भी युवा इस ठगी का शिकार न हो। इस खबर के जरिए हम ये समझ सकते हैं कि विदेश जाने से पहले सभी ऑफर्स की सही से जांच-पड़ताल करना कितना अहम है।
यें खबरें भी पढ़े...
एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब
मोहन भागवत का बड़ा बयान: राम मंदिर की तरह भारत का विश्वगुरु बनना भी तय
ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास