एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp jabalpur cyber fraud google search
mp jabalpur cyber fraud google search

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर का नंबर सर्च करते समय एक युवक ठगी का शिकार हो गया। जैसे ही युवक ने नंबर पर क्लिक किया उसका बैंक अकाउंट साफ हो गया।

News In Short

  • जबलपुर के सुशील कुमार सोनी गूगल सर्च से ठगी का शिकार हो गया।
  • सुशील मिर्गी के डॉक्टर का नंबर ढूंढते वक्त ठगों के जाल में फंसे।
  • ठगों ने डॉक्टर की जानकारी देने के नाम पर रशीद के लिए 10 रुपए मांगे थे।
  • लिंक पर क्लिक करते ही तीन बैंक खातों से पैसे गायब हो गए।
  • पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News In Detail

मध्य प्रदेश में साइबर पुलिस की कोशिशों के बावजूद ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने में लगे हुए हैं। एक ऐसा ही अजीब और हैरान करने वाला मामला जबलपुर से सामने आया है।

यहां एक शख्स गूगल पर डॉक्टर का नंबर ढूंढ रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि ये नंबर सर्च करन उसे भारी पड़ जाएगा। जैसे ही उसने गूगल पर मिले नंबर पर क्लिक किया उसका बैंक अकाउंट खाली हो गया।

CYBER-CRIME-PROFILING-QUINTESSENTIAL-NEED-FOR-CYBER-OFFENDER-DETECTION-IN-INDIA-780256
CYBER-CRIME-PROFILING-QUINTESSENTIAL-NEED-FOR-CYBER-OFFENDER-DETECTION-IN-INDIA-780256


बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए साफ

जानकारी के अनुसार युवक गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च कर रहा था। गूगल में मिले नंबरों पर जैसे ही उसने क्लिक किया, उसके फोन से जुड़े तीन बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए उड़ गए। जैसे ही युवक को ठगी का पता चला, उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद साइबर टीम ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

23e86110-b64
23e86110-b64


मिर्गी के इलाज के लिए ढूंढ रहे थे नंबर

शिकायत के अनुसार शहर के सुशील कुमार सोनी मिर्गी के इलाज के लिए किसी अच्छे डॉक्टर का नंबर ढूंढ रहे थे। इस दौरान उन्हें डॉक्टर की बजाय गूगल पर साइबर ठगों का नंबर मिल गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की जानकारी लेने के लिए ठगों ने उनसे 10 रुपए का शुल्क जमा करने को कहा था। इसी दौरान ठगी हुई।

Google-Search-Understanding-How-It-Works-628439
Google-Search-Understanding-How-It-Works-628439


एमपी में साइबर क्राइम के मामले

साल 2024 और 2025 में साइबर क्राइम के मामलों में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन हल होने वाले मामलों की संख्या में कमी देखी गई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2024 में कुल 974 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हुए थे। इनमें से 443 मामलों का ही समाधान हुआ है।

वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1106 हो गई, लेकिन सिर्फ 425 मामलों को ही हल किया जा सका है। इसका मतलब यह है कि 2025 में मामले बढ़े, लेकिन समाधान की दर घट गई।

1200-675-24096963-823-24096963-1746371083250-458909
1200-675-24096963-823-24096963-1746371083250-458909


जबलपुर और भोपाल में ऑनलाइन धोखाधड़ी ज्यादा

राज्य के साइबर पुलिस मुख्यालय से पेश आंकड़ों के मुताबिक, जबलपुर और भोपाल में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले सबसे ज्यादा रहे हैं। जबलपुर में 2024 में 112 मामले दर्ज हुए थे। जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 101 रह गई।

वहीं भोपाल में 2024 में 80 मामले दर्ज हुए थे, जो 2025 में घटकर 63 हो गए। बावजूद इसके इन दोनों शहरों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है, लेकिन राज्यभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं।

cyber-crime-015811173-16x9_0-895662
cyber-crime-015811173-16x9_0-895662


साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए कदम

राज्य सरकार ने साइबर क्राइम और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी पर नियंत्रण पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने विधानसभा में बताया था कि मध्य प्रदेश राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने अब तक 338 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

इनमें 33 हजार 31 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा, कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से नियमित रूप से पुलिस और अन्य कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।

साइबर जागरूकता अभियान का महत्व

साइबर अपराध को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने 28 हजार 157 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें 2 करोड़ 18 लाख 36 हजार 78 नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई है।

इसके अलावा, राज्य सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से भी साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड्स, मेलों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर्स, बैनर और वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

FAQ

  1. गूगल पर मिले नंबरों पर भरोसा कैसे करें?
    गूगल पर मिले हर नंबर को असली न मानें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही नंबर चेक करें। किसी भी अनजान नंबर पर पेमेंट बिल्कुल न करें। संदिग्ध नंबरों की रिपोर्ट गूगल मैप्स पर जरूर करें।
  2. साइबर ठगी होने पर सबसे पहले क्या करें?
    ठगी होते ही तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अपने बैंक को सूचित कर खाते को ब्लॉक कराएं। नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से पैसा वापस मिल सकता है।
  3. डिजिटल पेमेंट करते समय क्या सावधानी बरतें?
    अपना पिन या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। पेमेंट के लिए भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन न करें। केवल भरोसेमंद ऐप्स और वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें। फोन में आने वाले संदिग्ध मैसेज को तुरंत डिलीट करें।
ये खबरें भी पढ़़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: साइबर ठगों का नया तरीका, 10 रुपए के गैस बिल के बहाने लाखों की ठगी

एमपी न्यूज: हर दिन 87 लोग हो रहे साइबर क्राइम के शिकार, इंदौर पुलिस ने किया अलर्ट

103 करोड़ के लालच में वकील ने गंवाए 3.13 करोड़, ठगों ने ऐसे बुना क्रिस डेविड का मायाजाल

MP साइबर पुलिस: मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम को सुलझाने में क्यों हो रही हैं मुश्किलें?

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • साइबर क्राइम
  • सोशल मीडिया
  • साइबर अपराध
  • साइबर ठगी
  • राज्य सरकार
  • MP साइबर पुलिस
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार