दुर्ग हत्याकांड; आरक्षक की प्रेमिका ने घर में घुसकर पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, 32 बार मारा चाकू
Harrison Masih | Apr 25, 2026, 17:13 IST
durg-constable-wife-son-murder-by-girlfriend
भिलाई में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, STF कॉलोनी में एक आरक्षक की कथित प्रेमिका ने उसकी पत्नी और बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवती ने सो रहे मासूम पर 14 और महिला पर 18 बार वार किए।
Durg. शनिवार की सुबह, सुपेला की STF कॉलोनी चीख-पुकार से दहल उठी। बीजापुर में पदस्थ STF आरक्षक ललितेश यादव की कथित प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज (25) ने आरक्षक के परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 साल के बेटे आदित्य की मौत हो गई है।
घटना शनिवार सुबह करीब 6 से 8 बजे के बीच की है। ललितेश यादव अपनी शादी की सालगिरह के अगले दिन परिवार को यूपी भेजने के लिए रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गया था। आरोपी युवती सरोजनी सामान लेकर घर पहुंची। रीना यादव ने उसे मेहमान समझकर रात की बनी पूरी-सब्जी खाने को दी।
जैसे ही रीना किचन में गई, सरोजनी ने सो रहे 9 साल के आदित्य पर चाकू से 14 वार कर दिए। बेटे को बचाने आई रीना पर आरोपी ने 18 बार चाकू से हमला किया। रीना ने मरते-मरते अपनी बेटियों को भागने का इशारा किया और आरोपी का पैर पकड़ लिया ताकि बच्चे बच सकें।
इस खौफनाक मंजर के बीच आरक्षक की दो बेटियां तानिया (11) और नैना (12) घर में ही थीं। नैना ने तुरंत बाथरूम में घुसकर खुद को लॉक कर लिया। तानिया घर से बाहर भागने में सफल रही और चिल्लाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को रंगे हाथों पकड़ा और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीना।
![murder case]()
आरक्षक ललितेश यादव ने स्वीकार किया है कि उसका सरोजनी से अटैचमेंट था। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। सरोजनी, ललितेश पर शादी करने और साथ रहने का दबाव बना रही थी। चर्चा है कि ललितेश ने ही उसे दुर्ग में किराए का मकान दिलाकर रखा था। शुक्रवार को भी सरोजनी घर आई थी, लेकिन तब ललितेश ने उसे समझाकर भेज दिया था। शनिवार को जब ललितेश घर पर नहीं था, तब उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही (Durg Murder Case) भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी सरोजनी भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मां-बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बेटियों का इलाज जारी है और वे गहरे सदमे में हैं।
कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, माता-पिता को कमरे में बंद कर बेटों पर बरसाईं गोलियां
cg crime news: पहले नौकरी के नाम पर ठगा, फिर 1 लाख की सुपारी देकर करवाई युवती की हत्या, गंगोत्री हत्याकांड का सच...
durg crime news: अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों को मार डाला...4 बार उम्र कैद की सजा
दुर्ग डबल मर्डर केस: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा
पूरी-सब्जी खाई, फिर चलाया चाकू
जैसे ही रीना किचन में गई, सरोजनी ने सो रहे 9 साल के आदित्य पर चाकू से 14 वार कर दिए। बेटे को बचाने आई रीना पर आरोपी ने 18 बार चाकू से हमला किया। रीना ने मरते-मरते अपनी बेटियों को भागने का इशारा किया और आरोपी का पैर पकड़ लिया ताकि बच्चे बच सकें।
Durg murder
बाथरूम में छिपकर बची एक बेटी
murder case
विवाद की जड़
पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
ये खबरें भी पढ़ें...
cg crime news: पहले नौकरी के नाम पर ठगा, फिर 1 लाख की सुपारी देकर करवाई युवती की हत्या, गंगोत्री हत्याकांड का सच...
durg crime news: अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों को मार डाला...4 बार उम्र कैद की सजा
दुर्ग डबल मर्डर केस: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari