इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 19:43 IST
Share
durg double murder case lover killed women and her child the sootr
durg double murder case lover killed women and her child the sootr

दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बीते दिनों सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके 8 वर्षीय बेटे की हत्या खुद उसके प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी।

दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बीते दिनों सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके 8 वर्षीय बेटे की हत्या खुद उसके प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों के शवों को बोरियों में भरकर पत्थर बांध दिया गया और उन्हें कुएं में फेंक दिया गया। अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार

मामले की शुरुआत – कुएं में मिले शव

22 जून को ग्राम खम्हरिया में राधेलाल गायकवाड़ की बाड़ी में बने दो कुओं से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब कुओं से बोरी में बंद दो गट्ठे निकाले गए, तो उनमें से एक में महिला और दूसरे में बच्चे का शव मिला। दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शवों के साथ पत्थर बंधे थे, जिससे उन्हें डुबोया जा सके।

शुरू हुई जांच और एसआईटी का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाई। जांच के दौरान स्थानीय सूत्रों और मुखबिर की मदद से पुलिस को पता चला कि एक युवक छत्रपाल सिंगौर को मृतिका के साथ कुछ बार देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

ये खबर भी पढ़ें... राजा मर्डर केस का ढाबा लिंक, सोनम रघुवंशी ने जहां से फोन किया वहां एक दिन पहले गए थे आरोपी

प्रेम-प्रसंग से लेकर हत्या तक की कहानी

छत्रपाल की पहचान मृतिका सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। महिला ने बताया था कि वह विधवा है और रायपुर में अपने बेटे के साथ रहती है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, लेकिन जब सुनीता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो छत्रपाल घबरा गया। उसने डेढ़ माह पहले किसी और से शादी कर ली थी, लेकिन सुनीता लगातार शादी का दबाव बना रही थी।

साजिश रची और मौत का जाल बुना

शादी के दबाव से परेशान छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 18 जून को वह रायपुर से सुनीता और उसके बेटे को इलेक्ट्रिक स्कूटी में बैठाकर अपने गांव लाया। खेत में ले जाकर दोनों ने पहले महिला और फिर उसके बेटे की गला दबाकर हत्या की और फिर शवों को साड़ी में लपेटकर बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें... मेघालय टूरिज्म मिनिस्टर बोले इंदौर से हनीमून कपल मर्डर के इरादे से आए तो कैसे रोकेंगे, हथियार गुवाहटी से खरीदा

पहले से दर्ज थी गुमशुदगी

मृतिका और उसके बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन, रायपुर में पहले से दर्ज थी। इस केस के खुलासे के साथ ही वह गुमशुदगी की गुत्थी भी सुलझ गई।

गिरफ्तार आरोपी
छत्रपाल सिंगौर (26 वर्ष) – ग्राम खम्हरिया निवासी

शुभम कुमार सिंगौर (22 वर्ष) – छत्रपाल का चचेरा भाई

जांच टीम का सराहनीय योगदान

थाना पाटन, अमलेश्वर और एसीसीयू की टीम ने इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाई। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने एक गंभीर अपराध को बेनकाब कर समाज में एक संदेश दिया कि अपराध छिपाए नहीं जा सकते।

ये खबर भी पढ़ें... सिवनी में डबल मर्डर के बाद बवाल, शराब दुकान-गाड़ियों में लगाई आग, TI को सस्पेंड करने की मांग

कुएं में मिली मां-बेटे लाश | दुर्ग डबल मर्डर केस | प्रेमी ने की महिला की हत्या | double murder in durg | women and her child killed

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कुएं में मिली मां-बेटे लाश
  • दुर्ग डबल मर्डर केस
  • प्रेमी ने की महिला की हत्या
  • double murder in durg
  • women and her child killed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा